'कॉफी विद करण' विवाद पर पहली बार दीपिका का बयान आया
दीपिका ने कहा, ''जब मुझे किसी चीज़ के लिए बिल्कुल स्ट्रॉंग बिलिव होता है तो उसे सोचने या बोलने से पहले मैं सोचती नहीं हूं."

फिल्मी दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
#अब्दुल रज्जाक ने विवादित बयान पर माफी मांगी
पाकिस्तानी टीम के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने विवादित बयान के बाद माफी मांगी है. ऐश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट करने के बाद उनकी भयंकर आलोचना हुई. जब बात बढ़ी तो अब्दुल ने हाथ जोड़ लिए. समा टीवी पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रज्जाक ने अपने किए गए कमेंट को लेकर माफी मांगी. रज्जाक ने कहा कि उनकी ज़ुबान फिसल गई थी और ऐसा करने का उनका कोई इंटेशन नहीं था.
# सलमान खान ने बच्चों के साथ 'टाइगर 3' देखी
14 नवंबर, बाल दिवस के मौके पर सलमान खान ने बच्चों के लिए 'टाइगर 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. सलमान ने बच्चों के साथ 'टाइगर 3' की सक्सेस को सेलिब्रेट किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था.
#नंदमुरी बालकृष्णा के शो पर पहुंचे रणबीर-रश्मिका
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' का प्रमोशन कर रहे हैं. प्रमोशन के लिए दोनों नंदमुरी बालकृष्णा के शो पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म और अपनी फिल्मोग्राफी पर बात की. 'एनिमल' फिल्म 01 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है.
# ममूटी की 'कादल द कोर' का ट्रेलर आया
ममूटी और ज्योतिका की फिल्म 'कादल द कोर' का ट्रेलर आ गया है. 'द ग्रेट इंडियन किचेन' बनाने वाले जॉए बेबी की इस फिल्म में पति-पत्नी के रिश्तों की कहानी दिखाई गई है. मूवी 23 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
#'कॉफी विद करण' विवाद पर बोलीं दीपिका
करण जौहर के 'कॉफी विद करण' में दीपिका और रणवीर वाले एपिसोड पर खूब विवाद हुआ था. अब दीपिका ने इन विवादों पर बात की है. एक मैग्ज़ीन से बात करते हुए दीपिका ने कहा, ''जब मुझे किसी चीज़ के लिए बिल्कुल स्ट्रॉंग बिलिव होता है तो उसे सोचने या बोलने से पहले मैं सोचती नहीं हूं. मैं अपनी गलतियों को एक्सेप्ट करने में बिल्कुल डरती नहीं हूं.''
# करण जौहर की फिल्म में रणवीर-शाहरुख
रिपोर्ट्स आ रही हैं कि करण जौहर की अगली फिल्म में शाहरुख खान और रणवीर सिंह होंगे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर एक फुल टू एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसमें शाहरुख और रणवीर दोनों होंगे. हालांकि इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेंशन नहीं आई है.

