विक्रांत मैसी की 12th Fail ने 15 दिनों में कितनी कमाई की?
12th Fail अनुराग पाठक की किताब 'ट्वेल्थ फेल' पर आधारित है. और ये किताब सच्ची घटनाओं पर आधारित है. मनोज कुमार शर्मा के चम्बल के एक गांव से निकलकर आईपीएस बनने की कहानी. फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी स्लो है मगर 15 दिनों में इसने ठीक-ठाक कमाई कर ली है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
1. 'द अम्ब्रैला अकेडमी 4' का फाइनल पोस्टर आया
नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज़ 'द अम्ब्रैला अकेडमी 4' का फाइनल पोस्टर आया है. जिसमें गूगल मैप्स पर सारे टाइमलाइन्स मेंशन हैं. चौथा सीज़न अगले साल रिलीज़ किया जाएगा.
2. 'अवतार द लास्ट एयरबेंडर' का टीज़र आया
नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर' का टीज़र आ गया है. ये सीरीज़ टीवी पर आने वाले फेमस एनिमेटेड शो के किरदार पर बेस्ड है. ये एक लाइव-एक्शन सीरीज़ होगी. जिसे 22 फरवरी 2024 को प्रीमियर किया जाएगा.
3. पंकज त्रिपाठी की 'कड़क सिंह' का पोस्टर आया
पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'कड़क सिंह' का पोस्टर आ गया है. ये एक फाइनेंशियल क्राइम पर बेस्ड थ्रिलर फिल्म है. अनिरुद्ध रॉय चौधरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अगले साल ज़ी 5 पर रिलीज़ होगी.
4. 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' की रिलीज़ पोस्टपोन
जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' की रिलीज़ डेट आ गई है. शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज़ होगी.
5. आनंद पंडित की फिल्म में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ 'गणपत' के बाद अब आनंद पंडित की फिल्म में काम करने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये भी एक्शन फिल्म होगी. जिसे शिवम नायर डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले 'नाम शबाना' बना चुके हैं. फिल्म की शूटिंग 2024 के मिड से शुरू होगी.
6. 12th Fail ने कमाए 28 करोड़ रुपए
विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail बढ़िया कमाई कर रही है. 15 दिनों में मूवी ने 28 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वैसे 12th Fail का रिव्यू हमने किया है आप उसे देख सकते हैं.

