The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Jailer advance booking to Karan Johar and Salman Khan movie or Gadar updates

रजनीकांत की 'जेलर' ने एडवांस बुकिंग में फोड़ दिया

पहले दिन 'जेलर' 10 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2023, 05:22 PM IST)
Jailer
रजनीकांत की इस फिल्म में तमन्ना भाटिया नज़र आएंगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया की आज की बड़ी खबरें.

1. 'द लिटिल मरमेड' 06 सितंबर को होगी प्रीमियर

डिज़्नी की लाइव एक्शन रीमेक फिल्म 'द लिटिल मरमेड' की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 06 सितंबर से देख सकेंगे. इस ओटीटी वर्जन में कई स्पेशल सीन्स को जोड़ा गया है.

2. 'स्पाइडर-मैन अक्रॉस द स्पाइडर' ज़ी 5 पर आएगी

ऑस्कर विनिंग एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन अक्रॉस द स्पाइडर' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है. इसे 08 अगस्त यानी आज से ज़ी 5 देख सकते हैं.

3. BTS के वी ने अनाउंस किया सोलो एल्बम 'लेओवर'

कोरिया के मशहूर बैंड 'बीटीएस' के सिंगर वी ने सोलो एल्बम अनाउंस किया है. जिसका नाम होगा 'लेओवर'. इस एल्बम में छह गाने होंगे. इसे 08 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा.

4. 'रॉकी और रानी...' ने वर्ल्ड वाइड कमाए 200 करोड़ रुपए

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जबकि इंडिया में फिल्म ने दो हफ्ते में 105.08 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

5. करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस फिल्म में सलमान

सलमान खान, करण जौहर के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. वो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म में नज़र आएंगे. ये फिल्म Tiger 3 के बाद सलमान की अगली रिलीज़ होगी. इसे क्रिसमस 2024 पर रिलीज़ के लिए तैयार किया जा रहा है. इस अनाम फिल्म को Shershaah फेम Vishnu Vardhan डायरेक्ट करेंगे.

6. अल्लू अर्जुन ने ठुकराया 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' का ऑफर

खबर थी कि अल्लू अर्जुन को 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' ऑफर हुई थी. लेकिन अब बताया जा रहा है कि अल्लू ने इस फिल्म को साइन करने से मना कर दिया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'अश्वत्थामा' हैवी वीएफएक्स वाली पिक्चर होगी और अल्लू अभी वीएफएक्स बेस्ड किसी भी फिल्म पर काम नहीं करना चाहते.

7. 'जेलर' की 9 करोड़ रुपए की एडवांस टिकटें बिक गईं

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का बज़ बनना शुरू हो चुका है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 10 अगस्त को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की करीब 09 करोड़ की एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं. पहले दिन 'जेलर' 10 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

8. 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग देख मेकर्स भी हैरान हैं

सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग भी तेज़ी से हो रही है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक नेशलल चेन्स में फिल्म की 45 हज़ार टिकटें बिक चुकी हैं. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 10 अगस्त तक इसकी देशभर में दो लाख तक टिकटें बिक जाएंगी. बताया जा रहा है कि 'गदर 2' पहले दिन देशभर में 30 करोड़ की ओपनिंग ले सकती हैं. मेकर्स के करीबी एक सोर्स ने कोई मोई को बताया कि 'गदर 2' के लिए जनता इतनी एक्साइटेड होगी ऐसा मेकर्स ने भी नहीं सोचा था.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान का SRK यूनिवर्स फैन क्लब जवान को सुपरहिट करवाने में कसर नहीं छोड़ेगा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()