'गदर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल घमंडी हो गए?
सनी के इस जेस्चर के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
.webp?width=210)
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
# 'डबल स्मार्ट' के सेट पर चोटिल हुए संजय दत्त
संजय दत्त तेलुगु फिल्म 'डबल स्मार्ट' की शूटिंग कर रहे हैं. खबर है कि सेट पर संजय दत्त चोटिल हो गए हैं. उनके सिर में चोट आई है. फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है.
# कमल हासन की 'इंडियन 2' का पोस्टर आया
कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' से उनका पोस्टर आया है. स्वतंत्रता दिवस पर डायरेक्टर शंकर ने फिल्म का ये पोस्टर शेयर किया है. 'इंडियन 2' साल 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है, जिसे 2024 में रिलीज़ किया जाएगा.
# 'गदर 2' की सक्सेस के बाद सनी घमंडी हो गए?
सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो किसी बिल्डिंग से निकलते दिख रहे हैं. बिल्डिंग के बाहर सनी के फैन्स खड़े हैं जो उनकी तरफ हाथ हिला रहे हैं. मगर सनी उन्हें देखकर चुप रहने का इशारा करते हैं और बिना उन लोगों से मिले अपनी कार में बैठ जाते हैं. सनी के इस जेस्चर के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि सनी देओल घमंडी हो गए हैं. एक यूज़र ने लिखा, ''देखिए इनके दिमाग पर फिल्म की सक्सेस चढ़ गई है. ये बहुत ही ऐरोगेंट हैं.'' एक ने कहा, ''सफलता इनके सिर चढ़ गई है.'' एक ने लिखा, ''इसे मिलना नहीं कहते. उन्होंने सबको झिड़क दिया. अगर वो रुककर उनके साथ तस्वीर खींच लेते तो कोई दिक्कत नहीं होती. मगर मुझे लगता है कि ज़्यादातर स्टार्स की यही सच्चाई है.'' एक ने कहा, ''इनका बिहेवियर रेसिस्ट जैसा है. इन्होंने छुआछूत और भेदभाव को बनाए रखा है.''
# विजय ने 'जवान' के लिए शूट किया स्पेशल प्रोमो
विजय सेतुपति, शाहरुख खान की 'जवान' के लिए स्पेशल प्रोमो शूट करेंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में इस प्रोमो की शूटिंग की जाएगी. फिल्म की रिलीज़ के कुछ दिनों पहले इसे रिलीज़ किया जाएगा.
# मनीष वाधवा ने शाहरुख, सनी के बारे में बात की
एक्टर मनीष वाधवा शाहरुख खान की 'पठान' और सनी देओल की 'गदर 2' में काम कर चुके हैं. रिसेंटली मनीष ने शाहरुख और सनी के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''सनी और शाहरुख दोनों में ही एक कॉमन बात ये है कि दोनों ही जानते हैं कि एक फिल्म एक टीम वर्क होती है, जिसमें सभी का एफर्ट होता है. इन दोनों की यही क्वालिटी सबसे अच्छी है.''
# अक्षय की 'वेलकम 3' क्रिसमस 2024 पर होगी रिलीज़
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' अगले साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी. प्रड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने फिल्म रिलीज़ के लिए स्लॉट लॉक कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वेलकम 3' का नाम 'वेलकम टू द जंगल' होगा. फिल्म में इस बार सुनील शेट्टी भी नज़र आएंगे.
# 'डॉन 3' में रणवीर के होने पर फरहान ने की बात
फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को कास्ट किया है. जिसके बाद से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इस मुद्दे पर अब फरहान अख्तर ने बात की. कहा, ''मैं इस फिल्म को बनाने के लिए एक्साइटेड हूं. जहां तक बात शाहरुख-रणवीर की है तो ऐसा ही कुछ फील हमें तब भी हुआ था जब शाहरुख ने अमिताभ को रिप्लेस किया था. उस वक्त भी हमने यही सोचा था कि शाहरुख, अमिताभ की जगह कैसे ले सकते हैं?''
वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल ने कहा, 'गदर 2' को मास एंटरटेनिंग फिल्म कहने वालों के पास अक्ल नहीं

