The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Gadar 2 update to Krish 4 and Call Me Bea update

सनी देओल ने 'गदर 2' के लिए फीस से कॉम्प्रोमाइज़ क्यों किया?

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, ''आज कल के एक्टर्स 150 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं मगर सनी ने बहुत कम फीस ली.''

Advertisement
pic
9 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 9 अगस्त 2023, 05:26 PM IST)
Sunny Deol
कहा जा रहा है कि 'गदर 2' पहले दिन करीब 30 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. आप चाहें तो हमारे खास सिनेमा शो प्रोग्राम में भी इन खबरों को देख सकते हैं.

#'गदर 2' की एक लाख प्लस एडवांस टिकटें बिकीं

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की भी बढ़िया एडवांस बुकिंग चल रही है. नेशनल चेन्स में इसकी एक लाख से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. खबर है कि पहले दिन 28 से 30 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

#'शिद्दत 2' में सनी कौशल के साथ वामिका गब्बी होंगी

फिल्म 'शिद्दत' के दूसरे पार्ट में सनी कौशल और वामिका गब्बी नज़र आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग अगले महीने खत्म हो जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल रिलीज़  किया जाएगा.

# राकेश रोशन ने कहा, 'कृष 4' की स्क्रिप्ट मैजिकल है

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' पर राकेश रोशन ने बात की है. उन्होंने कहा, ''मैं 'कृष 4' तब तक नहीं बनाऊंगा जब तक मुझे अंदर से फीलिंग नहीं आती. मेरे पास फिल्म की स्क्रिप्ट आ चुकी है मगर हम इसे इम्प्रोवाइज़ कर रहे हैं. मुझे अभी भी लगता है कि इसमें इम्प्रूवमेंट की गुंजाइश है. हमें उम्मीद है कि शुरुआती 15 मिनट में ही हमारी फिल्म लोगों का ध्यान खींच लेगी. ये बिल्कुल मैजिकल होगी.''

# सनी ने 'गदर 2' के लिए फीस से कॉम्प्रोमाइज़ किया

सनी देओल की 'गदर 2' की फीस को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बात की है. एक इंटरव्यू में अनिल ने कहा कि सनी देओल ने अपनी फीस के साथ कॉम्प्रोमाइज़ किया है. आज कल के एक्टर्स 150 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं. लेकिन सनी चाहते थे कि हम प्रोडक्शन पर ज़्यादा ध्यान दें. इसलिए उन्होंने कम फीस ली है.

# शाहरुख ने 'डॉन 3' क्यों नहीं की, पता चल गया

'डॉन' के रोल में रणवीर सिंह दिखने वाले हैं. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान को फरहान ने 'डॉन 3' ऑफर की थी लेकिन शाहरुख खुद ये फिल्म नहीं करना चाहते थे. शाहरुख ने 'जेम्स बॉन्ड' का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म में भी जेम्स बॉन्ड के रोल में कई एक्टर्स ने काम किया. शॉन कॉनरी से लेकर डेनियल क्रेग तक, और अब आगे यही किरदार किसी और एक्टर को दिया जाना है. तो ऐसा ही कुछ 'डॉन' के साथ क्यों नहीं हो सकता?

# 'रॉकी और रानी' ने कमाए 113 करोड़ रुपए

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही हैं. फिल्म ने 12 दिनों में 113 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

#अनन्या पांडे की 'कॉल मी बी' में वीर दास होंगे

अनन्या पांडे जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. उनके शो का नाम है 'कॉल मी बी'. ताज़ा अपडेट ये है कि उनकी इस सीरीज़ में वीर दास भी दिखाई देंगे. शो की शूटिंग जल्द शुरू होगी और इसे इस साल के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है.

# दिव्या खोसला की 'यारियां 2' का फर्स्ट लुक आया

'यारियां' फिल्म के दूसरे पार्ट का पोस्टर आ गया है. फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मिज़ान जाफरी और पर्ल वी पुरी होंगे. राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

# सलमान की 'बॉडीगार्ड' के डायरेक्टर सिद्दीकी का निधन

सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का 08 अगस्त को निधन हो गया. वो 63 साल के थे. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. उनकी आखिरी फिल्म थी 'बिग ब्रदर'. जो साल 2020 में रिलीज़ हुई थी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: डॉन 3 की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, रणवीर सिंह ट्रोल होने लगे

Advertisement

Advertisement

()