The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Gadar 2, OMG 2 and jailer collection and Ravi Teja's Tiger Nageswara Rao teaser

'गदर 2' के चक्कर में पटना में बमबाज़ी हुई

बिहार की राजधानी पटना में 'गदर 2' के चक्कर में बम चल गया. घटना गांधी मैदान स्थित एक थिएटर की बताई जा रही है.

Advertisement
pic
18 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2023, 04:31 PM IST)
Gadar 2
'गदर 2' एक हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. 'गदर 2' ने एक हफ्ते में कमाए 283 करोड़ रुपए

सनी देओल, अमीषा पटेल की 'गदर 2' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. सातवें दिन फिल्म ने 22 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है. 'गदर 2' ने पहले सात दिनों में कुल 283 करोड़ से ज़्यादा का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 308 करोड़ बताया जा रहा है.

2. OMG 2 ने सातवें दिन कमाए 5 करोड़ रुपए

'गदर 2' से तगड़े क्लैश के बाद अक्षय कुमार की OMG 2 बढ़िया कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक सात दिनों में मूवी ने इंडिया में कुल 85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

3. रजनीकांत की 'जेलर' ने कमाए 236 करोड़ रुपए

उधर साउथ में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का रौला कायम है. पहले आठ दिनों में फिल्म ने इंडिया में 236.8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

4. रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का टीज़र आया

रवि तेजा की अगली फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का टीज़र आ गया. जिसमें रवि खूंखार अवतार में दिख रहे हैं. टीज़र में अनुपम खेर भी हैं. फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इसे 20 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.

5. 'मेड इन हेवन' मेकर्स ने याशिका के आरोपों को किया खारिज

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर आई सीरीज़ 'मेड इन हेवन 2' के मेकर्स पर राइटर याशिका दत्ता ने आरोप लगाया था. कहा था कि एपिसोड 5 में दिखाया गया राधिका का किरदार उनसे प्रेरित था, मगर मेकर्स ने उन्हें इस बात का कोई क्रेडिट नहीं दिया. अब मेकर्स ने एक पोस्ट करके इन आरोपों को गलत बताया है. कहा है कि राधिका का किरदार पूरी तरह फिक्शनल था.

6. 'गदर 2' के चक्कर में पटना में बमबाज़ी हुई

बिहार की राजधानी पटना में 'गदर 2' के चक्कर में बम चल गया. घटना गांधी मैदान स्थित एक थिएटर की बताई जा रही है. रिपोर्ट है कि कालाबज़ारी के चक्कर में ये हमला किया गया. पहले तो सिनेमा हॉल कंपाउंड में हंगामा हुआ जिसके बाद उपद्रवियों ने सिनेमा हॉल के बाहर दो लो इंटेंसिटी वाले बम फेंके, इनमें से एक से विस्फोट हो गया. जान-माल की हानि नहीं हुई. संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग चालू, पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगा कलेक्शन

Advertisement

Advertisement

()