नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां पढ़ने कोमिलेंगी.1. रायन रेनॉल्ड्स की मूवी 'डेडपूल 3' की शूटिंग खत्मह्यू जैकमैन और रायन रेनॉल्ड्स स्टारर फिल्म 'डेडपूल 3' की शूटिंग खत्म हो चुकी है.रायन ने सोशल मीडिया पर फिल्म शूटिंग खत्म होने की अनाउंसमेंट की. 'डेडपूल 3' 26जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.2. देशभर में रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर'ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' देशभर में रिलीज़ हो चुकी है. सोशलमीडिया पर सुबह से ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. किसी को फिल्मके एक्शन सीन्स अच्छे लग रहे हैं. किसी को ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री. 'फाइटर' कारिव्यू हमने भी किया है. जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं.3. UAE में भी बैन हुई दीपिका की 'फाइटर'कल के सिनेमा शो में हमने आपको बताया था कि 'फाइटर' खाड़ी देशों में बैन हो चुकीहै. अब खबर आ रही है कि इसे UAE में भी बैन कर दिया गया है. पहले इसे PG15सर्टिफिकेशन के साथ रिलीज़ किया जाना था. मगर अब ये फिल्म UAE में रिलीज़ नहींहोगी.4. अजय देवगन की 'शैतान' का टीज़र आ गया हैअजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की हॉरर फिल्म 'शैतान' का टीज़र आ गया है. विकासबहल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नेगेटिव एनर्जी, ब्लैक मैजिक को दिखायाजाएगा. फिल्म 08 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.5. 'फाइटर' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे शाहरुख खानसिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की स्पेशल स्क्रीनिंग 24 जनवरी को रखी गई. जिसमेंइंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे. मुंबई में हुई इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहरुख खानने भी शिरकत की. सोशल मीडिया पर उनकी और दीपिका की तस्वीर वायरल हो रही है.6. शाहरुख खान की 'पठान' को एक साल पूरे हुएशाहरुख खान की 'पठान' को आज एक साल पूरे हो गए. पिछले साल 25 जनवरी को 'पठान' आई औरइसने बॉक्स ऑफिस के पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शनमें बनी ये फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी. जिसने एक हज़ार करोड़ सेऊपर की कमाई की. इसी मौके पर ट्विटर पर लोग 'वन ईयर ऑफ पठान' हैशटैग के साथ ट्वीटकर रहे हैं.