The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The cinema Show: From Fast x, Thalapathy 68 and The Color Purple's trailer update

अमिताभ बच्चन ने कहा, ''डर में जीते हैं कलाकार''

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि आज कल लोग कलाकारों को पंचिंग बैग समझते हैं.

Advertisement
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगे.
pic
मेघना
23 मई 2023 (Updated: 23 मई 2023, 05:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का स्पिनऑफ बनेगा

विन डीज़ल की फिल्म 'फास्ट एक्स' बढ़िया कमाई कर रही है. इंडिया में 'फास्ट एक्स' ने 67 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. विन ने बताया कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का स्पिनऑफ बनाया जाएगा. इसे फीमेल लीड कास्ट के साथ बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर वो साल 2017 से काम शुरू कर चुके हैं.

2. स्टीवन स्पीलबर्ग की 'द कलर पर्पल' का ट्रेलर आया

ओपरा विनफ्री और स्टीवन स्पीलबर्ग की प्रड्यूस की हुई फिल्म 'द कलर पर्पल' का ट्रेलर आ गया. ये म्यूज़िकल फिल्म एलिस वॉकर की बुक पर बेस्ड है. जो दो बहनों की कहानी कहती है. इसे नॉर्थ अमेरिका में 25 दिसंबर को और वर्ल्ड वाइड 18 जनवरी 2024 को रिलीज़ किया जाएगा.

3. राजकुमार गुप्ता की वेब सीरीज़ में रितेश देशमुख

'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता अब वेब सीरीज़ डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जिसे रॉनी स्क्रूवाला प्रड्यूस करेंगे. फार्मा इंडस्ट्री पर बेस्ड इस सीरीज़ में रितेश देशमुख नज़र आएंगे. फिलहाल सीरीज़ का नाम तय नहीं है. इसकी शूटिंग चालू हो चुकी है.

4. 'सिग्नल' के हिंदी वर्जन में राघव, धैर्या, कृतिका

करण जौहर और गुनीत मोंगा की प्रोडक्शन कंपनी धर्मैटिक एंटरटेनमेंट और सिख्या एंटरेटनमेंट साथ मिलकर नई फिल्में और सीरीज़ बनाने जा रहा है. इस कंटेंट कोलैबरेशन की पहली वेब सीरीज़ होगी 'ग्यारह-ग्यारह'. जो साउथ कोरियन सीरीज़ 'सिग्नल' का हिंदी एडैप्टेशन होगी. इसमें 'गहराइयां' वाले एक्टर धैर्या करवा होंगे. साथ में कृतिका कामरा और राघव जुयाल भी नज़र आएंगे. ज़ी 5 के लिए बनाई जा रही इस सीरीज़ को 'पगलैट' बनाने वाले उमेश बिस्ट डायरेक्ट करेंगे.

5. हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला' का टीज़र आया

हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म 'तरला' का टीज़र आ गया. फिल्म सेलिब्रिटी शेफ और फूड राइटर तरला दलाल पर आधारित है. पीयूष गुप्ता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शारिब हाशमी भी दिखेंगे. मूवी को जल्द ही ज़ी 5 पर रिलीज़ किया जाएगा.

6. विजय की 'थलपति 68' में विलेन बनेंगे एसजे. सूर्या?

थलपति विजय जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'थलपति 68' पर काम शुरू कर देंगे. वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में एस. जे. सूर्या विलेन बन सकते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म 'जिगरथंडा डबल एक्स' से फारिग होने के बाद वो विजय की फिल्म पर काम शुरू करेंगे. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

7. अमिताभ बच्चन ने कहा, डर में जीते हैं कलाकार

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि कलाकार आजकल डर में जीते हैं. अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आज कल लोग कलाकारों को पंचिंग बैग समझते हैं. हर कोई उन्हें खराब परफॉर्मेंस के लिए बुरा-भला कहता है. पर लोग ये नहीं समझते कि कलाकार भी डरता है. उन्हें भी परफॉर्मेंस का डर होता है, इस बात का डर होता है कि उन्हें किसी और के लिखे पर परफॉर्म करना है. कलाकार भी डर में जीते हैं. अलग-अलग तरह के डर जिन्हें कोई समझना ही नहीं चाहता.

वीडियो: दी सिनेमा शो: प्रभास के फैन्स ने 'सलार' की अपडेट मांगी, प्रशांत नील ने ट्विटर अकाउंट डिलीट किया

Advertisement

Advertisement

()