सनी देओल की 'गदर 2' ने 14वें दिन सबसे कम कमाई की
रिलीज़ के बाद पहली बार फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है.
.webp?width=210)
नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. 'ड्यून पार्ट 2' की रिलीज़ हुई पोस्टपोन
टिमथी शैलमे की फिल्म ‘ड्यून पार्ट 2’ को नवंबर 2023 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन अब उसे पोस्टपोन कर दिया गया है. हॉलीवुड रिपोर्टर और वैरायटी के मुताबिक राइटर्स की स्ट्राइक की वजह से अब ये फिल्म 2024 में रिलीज़ होगी.
2. 'किंग ऑफ कोठा' ने कमाए 7.7 करोड़ रुपए
दुलकर सलमान की फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. इस फिल्म ने पहले दिन 7.05 करोड़ रुपए कमाए हैं. जो कि एक अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है.
3. म्यूज़िक कम्पोज़र ने 'गदर 2' के मेकर्स पर लगाए आरोप
'गदर' के म्यूज़िक कम्पोज़र उत्तम सिंह ने ‘गदर 2’ के मेकर्स पर आरोप लगाए हैं. कहा कि मेकर्स ने उनका पुराना कम्पोज़ किया गाना बिना बताए ही 'गदर 2' में इस्तेमाल किया है. उत्तम सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा, ''उन्होंने मुझे 'गदर 2' के लिए नहीं बुलाया और मुझे आदत नहीं है कि मैं फोन करके काम मांगूं. उन्होंने मेरे दो गानों को फिल्म में इस्तेमाल किया है. मैंने ये भी सुना है कि उन्होंने मेरे बनाए बैकग्राउंड म्यूज़िक को भी यूज़ किया है. उनके अंदर इतनी तमीज़ तो होनी चाहिए थी कि वो इस बारे में, मेरे गाने को इस्तेमाल करने के बारे में मुझे बताएं.''
4. भंसाली की सीरीज़ 'हीरामंडी' में अध्ययन सुमन होंगे
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में अध्ययन सुमन भी होंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने बताया कि हीरामंडी के सेट पर होना उनके लिए बिल्कुल अलग एक्सीपीरिएंस था. हालांकि उनका रोल क्या होगा फिलहाल ये पता नहीं चला है.
5. रामायण में आलिया भट्ट की जगह होंगी साई पल्लवी?
नितेश तिवारी वाली फिल्म रामायण को लेकर अब अपडेट आया है. पता चला है कि आलिया भट्ट फिल्म में नहीं होंगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में आलिया की जगह साई पल्लवी होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया इन दिनों दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं.
6. वाधवा ने बताया, 'पठान', 'गदर 2' के बाद बदली ज़िंदगी
एक्टर मनीष वाधवा को इन दिनों ‘गदर 2’ के लिए वाहवाही मिल रही है. उन्होंने बताया कि ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के बाद उनकी ज़िंदगी बदल गई है. उन्होंने करियर वाइज़ बहुत ग्रो किया है. दोनों फिल्मों को करने के बाद उन्हें बहुत सारे प्रोजेक्ट्स के लिए कॉल्स आ रहे हैं.
7. सनी देओल की 'गदर 2' ने 14वें दिन सबसे कम कमाई की
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने दो हफ्ते में इंडिया में कुल 425.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने 14वें दिन सबसे कम कमाई की है. 14वें दिन पर इसने सिर्फ 8.40 करोड़ रुपए कमाए हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है ये 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी

