'डॉन 3' अनाउंस हुई, लोग बोले, शाहरुख नहीं तो चलेगी नहीं
कुछ कह रहे हैं कि 'डॉन' में शाहरुख का स्वैग रणवीर कभी मैच ही नहीं कर सकते.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएगा. आज पढ़िए 'डॉन 3' का अपडेट, 'हड्डी' का पोस्टर आया और 'पुष्पा 2' पर अपडेट.
# 'डॉन 3' मूवी अनाउंस हुई, रणवीर सिंह ट्रोल होने लगे
फरहान अख्तर ने फाइनली 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट कर दी है. फरहान ने फिल्म का लोगो शेयर किया है. जिसके बाद ट्विटर पर दो लोग छाए हुए हैं. शाहरुख खान और रणवीर सिंह. खबरें थीं कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह होंगे. हालांकि मेकर्स ने ये कंफर्म किया है कि मूवी में शाहरुख खान नहीं होंगे. अब कुछ लोग कह रहे हैं कि इस फिल्म में अगर शाहरुख खान नहीं हुए तो ये बेकार होगी. कुछ कह रहे हैं कि ''डॉन' में शाहरुख का स्वैग रणवीर कभी मैच ही नहीं कर सकते. लोगों ने कहा रणवीर सिंह 100 जन्म में भी शाहरुख के क्लास को मैच नहीं कर पाएंगे. कुछ यूज़र्स ये भी बोल रहे हैं कि शाहरुख के बगैर 'डॉन 3' को इमैजिन ही नहीं किया जा सकता.
# अक्षय की 'वेलकम 3' को डायरेक्ट करेंगे अहमद खान
अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म 'वेलकम 3' को लेकर अपडेट आया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसे अहमद खान डायरेक्ट करेंगे.
# नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हड्डी' का पोस्टर आया
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हड्डी' का पोस्टर आया है. जिसमें नवाज़ साड़ी पहने दिख रहे हैं. फिल्म में नवाज़ ने ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है. फिल्म की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.
# 01 सितंबर से डिज़्नी प्लस पर देख सकेंगे 'द फ्रीलांसर'
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने नई वेब सीरीज़ अनाउंस की है. जिसका नाम होगा 'द फ्रीलांसर'. ये शिरीष थोरात की किताब 'अ टिकट टू सीरिया' पर बेस्ड होगी. सीरीज़ में मोहित रैना, अनुपम खेर और करिश्मा परदेसी होंगे. इसे 1 सितंबर से देखा जा सकेगा.
# अक्षय की OMG 2 को UAE में मिला 12A सर्टिफिकेट
अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को UAE में 12A सर्टिफिकेट दिया गया है. जिसका मतलब है कि मूवी को 12 साल की उम्र से ज़्यादा वर्ष के बच्चे देख सकते हैं. जबकि इंडिया में इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते.
#डिज़्नी ने तमिल वेब सीरीज़ 'मथंगम' का ट्रेलर आया
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने नई तमिल फिल्म सीरीज़ 'मथंगम' को अनाउंस किया है. इसे प्रशांत मरुगसन बनाने वाले हैं. इसमें अथर्व, मनिकंदन और निखल विमल दिखेंगे. कहानी पुलिस वालों और उनकी ज़िंदगी पर होगी. इसे 18 अगस्त से देखा जा सकेगा.
# 'पुष्पा 2' से फहद फासिल का कैरेक्टर पोस्टर आउट
'पुष्पा 2' से फहद फासिल का कैरेक्टर पोस्टर आ गया है. उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने उनके किरदार भंवर सिंह शेखावत सर का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़ किया है. जिसमें फहद सिगरेट पीते दिख रहे हैं.
# 20 अगस्त को मंबई में होगा सुनिधी चौहान का कॉन्सर्ट
सुनिधी चौहान मुंबई में कॉन्सर्ट करने जा रही हैं. डोम एंटरटेनमेंट के साथ कोलौबरेट करके शो आई एम होम को ऑर्गनाइज़ करवाया जा रहा है. इंडिया में कॉन्सर्ट पूरा होने के बाद इसे इंडिया के बाहर भी ले जाया जाएगा. जहां सुनिधी चौहान लाइव परफॉर्मेंस देंगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान का SRK यूनिवर्स फैन क्लब जवान को सुपरहिट करवाने में कसर नहीं छोड़ेगा

