The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Brahmastra 2 or 3 release date to War 2 and Shahrukh's Jawan's update

अयान मुखर्जी ने बता दिया, 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 कब आएगी?

'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे पार्ट को एक साथ शूट किया जाएगा.

Advertisement
Ranbir Kapoor
'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया.
pic
मेघना
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 07:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.

# अमिताभ बच्चन की 'सेक्शन 84' में दिखेंगी डायना

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सेक्शन 84' में डायना पेंटी दिखाई देंगी. ऋभुदास गुप्ता की इस फिल्म में अमिताभ के साथ कोलैबरेट करने के लिए डायना काफी एक्साइटेड हैं. मूवी में उनका क्या रोल होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है.

# 'जवान' के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच घमासान

शाहरुख खान की 'पठान' आई. सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. इसकी ओटीटी रिलीज़ ने भी खूब चर्चाएं बटोरीं. अब शाहरुख की 'जवान' को लेकर खूब बज़ है. इसकी थिएटर रिलीज़ से पहले ही इसके डिजिटल रिलीज़ को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच घमासान युद्ध चालू हो चुका है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' को ऐसी फिल्मों में गिना जा रहा है जो भयंकर व्यूअरशिप दे सकती है. इसके स्केल, बजट और कास्ट की वजह से इसकी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है. ये पैन इंडिया फिल्म है जिसकी ऑडियंस भी तगड़ी होने वाली है. इसी वजह से इसके डिजिटल रिलीज़ के लिए लड़ाई हो रही है. 'जवान' के मेकर्स कई ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहे हैं. जल्द ही फैसला लिया जाएगा कि थिएटर्स से उतरने के बाद Atlee डायरेक्टेड फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज़ होगी. खबर ये भी है कि 'जवान' ओटीटी राइट्स की रेस में नेटफ्लिक्स फ्रंट रनर है. लेकिन प्राइम वीडियो 'पठान' के बाद 'जवान' के ओटीटी राइट्स पर भी नज़र टिकाकर बैठा है.

# अयान ने अनाउंस की 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 की रिलीज़ डेट

अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' और '3' की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. लंबे-चौड़े पोस्ट में अयान ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे पार्ट को एक साथ शूट किया जाएगा. 'ब्रह्मास्त्र पार्ट टू - देव' दिसंबर 2026 में रिलीज़ होगी. वहीं तीसरा पार्ट दिसंबर 2027 में रिलीज़ किया जाएगा.

#ऋतिक की 'वॉर 2' को डायरेक्ट करेंगे अयान मुखर्जी

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर बड़ी खबर आई है. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर सकते हैं. अयान ने 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ की अनाउंसमेंट करते हुए इस बात का हिंट दिया. उन्होंने लिखा कि वो एक स्पेशल फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं और टाइम आने पर इसकी अनाउंसमेंट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि स्पाई यूनिवर्स में नया एलिमेंट जोड़ा जाए. इसलिए वो अयान को बतौर डायरेक्टर 'वॉर 2' फिल्म से जोड़ेंगे.

#चंदू मोनदेती की साइंस फिक्शन फिल्म में दिखेंगे कार्तिक

'कार्तिकेय 2' के डायरेक्टर चंदू मोनदेती की साइंस फिक्शन फिल्म में कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे. ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी. चंदू ने फ्री प्रेस जनरल से बात करते हुए बताया कि उन्होंने कार्तिक को स्क्रिप्ट नरेट कर दी है और कार्तिक फिल्म में काम करने के लिए राज़ी हो गए हैं.

# 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन के लिए प्रियंका ने कही बात

प्रियंका चोपड़ा सीरीज़ 'सिटाडेल' का प्रमोशन इंडिया में कर रही हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका ने 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन पर बात की. राज एंड डीके 'सिटाडेल' का हिंदी वर्जन बना रहे हैं. जिसमें वरुण धवन और समांथा प्रभु दिखाई देंगे. प्रियंका ने कहा, ''जब मैं और वरुण मिले तो वो शो के बारे में बता रहे थे. कह रहे थे कि हमारे और उनके शो को बढ़िया तरीके से जोड़ा गया है. उसे देखने के लिए मैं एक्साइटेड हूं.''

# अक्षय सिंह की 'पिंकी ब्यूटी पार्लर' का ट्रेलर आया

फिल्ममेकर अक्षय सिंह की अपकमिंग मूवी 'पिंकी ब्यूटी पार्लर' का ट्रेलर आ गया. गोरे रंग को लेकर भारत में जो इतना ऑब्सेशन है ये फिल्म उसी विषय पर बात करती है. मूवी कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है. इसे 14 अप्रैल 2023 को रिलीज़ किया जा रहा है.

# आमिर खान की अगली फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी

आमिर खान, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद लंबे ब्रेक पर हैं. अब खबर आ रही है कि आमिर खान की अगली फिल्म एक्शन-थ्रिलर होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर कुछ नया लेकर ऑडिएंस के बीच आने वाले हैं. इसलिए वो एक्शन-थ्रिलर फिल्म पर काम करेंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख की 'जवान' के लिए नेटफ्लिक्स और प्राइम में युद्ध

Advertisement

Advertisement

()