The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: from Bholaa and Dasara collection to Pushpa 2 update

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से बड़ा अपडेट आया है

20 सेकेंड का ये वीडियो शेयर करके मेकर्स ने बताया कि तिरुपति जेल से 'पुष्पा' भाग गया है.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023, 06:35 PM IST)
Allu Arjun
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था.
Quick AI Highlights
Click here to view more


सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. एंटोनी स्टार ने 'द बॉयज़' के चौथे सीज़न की शूटिंग खत्म की

प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज़ 'द बॉयज़' के एक्टर एंटोनी स्टार ने चौथे सीज़न की शूटिंग खत्म कर ली है. होमलैंडर का रोल निभाने वाले एंटोनी ने अपनी तस्वीर शेयर करके फिल्म रैप की अनाउंसमेंट की. 'द बॉयज़' का ये आखिरी सीज़न होगा. जिसे जुलाई 2023 से मार्च 2024 के बीच रिलीज़ किया जा सकता है.

2. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक और प्रीक्वल सीरीज़ पर काम शुरू

'गेम ऑफ थ्रोन्स' की प्रीक्वल सीरीज़ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' को खूब पसंद किया गया. अब खबर आ रही है कि HBO वाले इस शो की एक और प्रीक्वल सीरीज़ बनाने जा रहे हैं. एगॉन टारगेरियन पर ये प्रीक्वल सीरीज़ फोकस होगी. फिलहाल ये प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन मोड में है.

3. 10 अप्रैल को आएगा 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन चालू है. फिल्म के कई सारे गाने भी आ चुके हैं. 21 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को आने वाला है.

4. अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से बिग अपडेट आया है

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से नया अपडेट आया है. 20 सेकेंड का ये वीडियो शेयर करके मेकर्स ने बताया कि तिरुपति जेल से 'पुष्पा' भाग गया है. अब उसे ट्रेस नहीं किया जा पा रहा है. 'पुष्पा 2' के ऑफिशियल पेज पर इस वीडियो को शेयर करके ये भी बताया गया कि 'पुष्पा' की तलाश 07 अप्रैल को पूरी होगी. यानी 07 अप्रैल को 'पुष्पा 2' के टीज़र के आने की संभावना बताई जा रही है.

5. प्रियंका चोपड़ा की सीरीज़ 'सिटाडेल' की मुंबई में स्क्रीनिंग

प्रियंका चोपड़ा की सीरीज़ 'सिटाडेल' की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई गई. रुसो ब्रदर्स के इस शो को देखने रेखा, वरुण धवन, नेहा धूपिया, नोरा फतेही, जिम सर्भ और पत्रलेखा जैसे सितारे पहुंचे थे. 'सिटाडेल' को 28 अप्रैल से देख सकेंगे.

6. अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की कमाई 50 करोड़ पार

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने पहले मंगलवार को 4.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मूवी ने कुल 53.28 करोड़ रुपए कमाए.

7. नानी की 'दसरा' ने छठवें दिन ठीक ठाक कमाई कर ली है

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'दसरा' भी टिकट खिड़की पर बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने मंगलवार को 3.50 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 92 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान, ऋतिक के स्पाई यूनिवर्स में अब जूनियर एनटीआर की एंट्री भूचाल ला देगी

Advertisement

Advertisement

()