The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Bholaa and dasara collection to Jn. NTR film update

फ्रांस के राजदूत ने शाहरुख खान से क्या अपील कर डाली

शाहरुख के साथ फोटो शेयर करते उन्होंने बताया कि फ्रांस वाले बॉलीवुड फिल्मों के देखना पसंद करते हैं.

Advertisement
pic
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 07:20 PM IST)
Shahrukh Khan
फ्रांस राजदूत के साथ शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की दुनिया से छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें.

# क्रिस हैम्सवर्थ की 'एक्सट्रैक्शन 2' का टीज़र आया

क्रिस हैम्सवर्थ की फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' का टीज़र आ गया है. ये साल 2020 में आई 'एक्सट्रैक्शन' का दूसरा पार्ट है. टीज़र में क्रिस, Sinead Phelps को बचाने के लिए आर्मी से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. रुसो ब्रदर्स की इस एक्शन पैक्ड फिल्म को 16 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

# HBO के लिए 'हैरी पॉटर' नॉवेल पर बनेगी सीरीज़

बेस्ट सेलिंग नॉवेल 'हैरी पॉटर' पर सीरीज़ बनाने की प्लानिंग चल रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जे. के. राउलिंग डिस्कवरी के साथ मिलकर HBO के लिए ये सीरीज़ प्रड्यूस करेंगी. इस शो के सात सीज़न्स बनाए जाएंगे, जो 'हैरी पॉटर' की सात किताबों पर बेस्ड होंगे. फिलहाल इस पर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.

#डिज़्नी की लाइव एक्शन फिल्म 'मोआना' में ड्वेन जॉनसन

डिज़्नी साल 2016 में आई एनिमेटेड फिल्म 'मोआना' का रीमेक बनाएगी. ड्वेन जॉनसन के साथ मिलकर उन्होंने इस लाइव एक्शन फिल्म की अनाउंसमेंट की. ड्वेन फिल्म में मौली के रोल में होंगे. मूवी को डायरेक्ट कौन करेगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा.

# अजय की फिल्म 'भोला' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है. राम नवमी को रिलीज़ हुई इस पिक्चर ने पहले सोमवार को करीब 5 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन 49.28 करोड़ रुपए हो चुका है.

# नानी की 'दसरा' पहले मंडे धड़ाम से गिर गई

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'दसरा' की कमाई में पहले मंडे को भारी गिरावट देखी गई. 30 मार्च को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले मंडे को 4.26 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. फिल्म ने ओवरऑल 66.16 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया. आप चाहें तो 'दसरा' का रिव्यू और नानी का झक्कास इंटरव्यू हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.

# 'दसरा' के लिए राजामौली ने तारीफों के पुल बांध दिए

नानी की फिल्म 'दसरा' की तारीफ राजामौली ने भी कर डाली है. 'दसरा' की तारीफ में ट्वीट करते हुए राजामौली ने लिखा, ''रॉ कैरेक्टर्स के साथ श्रीकांत ओडेला ने दिल छू लेने वाली लव स्टोरी बनाई है. नानी ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है. कीर्ती ने बड़ी सहजता से अपने रोल को निभाया है. हर एक्टर की परफॉर्मेंस अटेंशन खींचती है. सिनेमैट्रोग्राफी अव्वल दर्जे की है. बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है. 'दसरा' की टीम को सफलता के लिए बधाई.'' नानी ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''सर, ये 'दसरा' टीम के लिए ऑस्कर जैसा है.''

# फ्रांस के राजदूत ने शाहरुख खान से की अपील

फ्रांस के राजदूत  इमैनुएल लेनैन ने शाहरुख खान से मुलाकात की. उन्होंने एक्टर से फ्रांस में अपनी फिल्मों की शूटिंग करने की अपील की. शाहरुख के साथ फोटो शेयर करते उन्होंने बताया कि फ्रांस वाले बॉलीवुड फिल्मों के देखना पसंद करते हैं वो चाहते हैं कि शाहरुख फ्रांस में अपनी फिल्मों की शूटिंग करें.

# जूनियर एनटीआर की फिल्म में विलेन नहीं बनेंगे सैफ

खबर थी कि जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म NTR30 में सैफ अली खान विलेन बनेंगे. लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया है. इसके पीछे कि वजह फिलहाल पता नहीं चली है. लेकिन सैफ अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. मूवी में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर दिखेंगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख की 'जवान' के लिए नेटफ्लिक्स और प्राइम में युद्ध

Advertisement

Advertisement

()