रणवीर-आलिया की 350 करोड़ की फिल्म आगे क्यों खिसक गई?
Sanjay Leela Bhansali, Ranveer-Alia स्टारर Baiju Bawra को बड़े स्केल पर बनाना चाहते थे. मगर वो फिलहाल इस गंभीर विषय पर फिल्म नहीं बनाना चाहते.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
1. 'डेडपूल 3' की रिलीज़ डेट आ गई
ह्यू जैकमैन की फिल्म 'डेडपूल 3' की रिलीज़ डेट आ गई है. मेकर्स ने सेट की एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि इसे 26 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज़ किया जाएगा.
2. 'द गोट लाइफ' का नया पोस्टर आया
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'द गोट लाइफ' का नया पोस्टर आया है. फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस की गई है. पृथ्वीराज ने ये पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मूवी 10 अप्रैल, 2024 को थिएटर्स में लगेगी.
3. भूमी की 'भक्षक' का टीज़र आ गया है
भूमि पेडणेकर की थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' का टीज़र आया है. शाहरुख खान की रेड चिलीज़ के बैनर तले बनी बनी ये एक जर्नलिस्ट की कहानी है, जो सच्चाई दिखाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार है. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को 09 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
4. गांधी जयंती पर रिलीज़ होगी 'गेम चेंजर'?
राम चरण की अगली फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल गांधी जयंती पर रिलीज़ हो सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी-मार्च तक शंकर डायरेक्टेड इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी. मेकर्स प्लान कर रहे हैं कि इसे गांधी जयंती वाले वीकेंड पर रिलीज़ करें. हालांकि अभी तक रिलीज़ को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
5. भंसाली की 'बैजू बावरा' आगे क्यों खिसकी?
संजय लीला भंसाली 'बैजू बावरा' नाम की एक फिल्म बनाने वाले थे. 350 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट काम करने वाले थे. मगर अभी के लिए भंसाली ने ये फिल्म आगे खिसका दी है. क्योंकि वो बैक टु बैक इंटेंस फिल्में नहीं बनाना चाहते. वो अभी एक हल्की-फुल्की रोमैंटिक कॉमेडी बनाएंगे, जिसकी घोषणा मार्च में की जाएगी. वो आने वाले दिनों में ‘बैजू बावरा’ पर ज़रूर लौटेंगे. क्योंकि ये उनका पैशन प्रोजेक्ट है.
6. शाहरुख की अगली फिल्मों पर बड़ा अपडेट
'जवान', 'पठान', 'डंकी' के बाद शाहरुख की अगली फिल्मों पर अपडेट आया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख जनवरी के आखिरी हफ्ते में अपनी अगली तीन फिल्में अनाउंस कर सकते हैं. इनमें से एक सुहाना खान के साथ वाली फिल्म हो सकती है. जिसकी शूटिंग वो मार्च से करेंगे. दूसरी फराह खान के साथ एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म हो सकती है. तीसरी फिल्म, साउथ के एक डायरेक्टर के साथ हो सकती है. हालांकि जब तक शाहरुख की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

.webp?width=60)

