बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख क्यों नहीं पहुंचे?
16 अप्रैल को बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे. लेकिन इस बार शाहरुख खान पार्टी का हिस्सा नहीं बने.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आप नीचे पढ़ सकते हैं.
#लव ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन, दिव्या खोसला
अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे लंदन में एक लव ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ये एक महिला की कहानी है जिससे दो पुरुष प्रेम करते हैं. अभिनव देव के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को टी-सीरीज़ प्रड्यूस कर रहा है.
# जुलाई में ऑफ एयर हो जाएगा 'द कपिल शर्मा शो'?
'द कपिल शर्मा शो' के ऑफ-एयर होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि जून से ये शो टीवी पर आना बंद हो जाएगा. इस बारे में अब कपिल शर्मा ने बात की है. उन्होंने टाइम्स के साथ बातचीत में कहा- ''वो अभी फाइनल नहीं हुआ है. हमें जुलाई में लाइव टूर के लिए USA जाना है. हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. तमाम बातें कहने के बाद मैं आपको ये बता दूं कि ये अभी बहुत दूर की बात है.''
# "सलमान खान नैरो माइंडेड नहीं हैं": पलक तिवारी
पलक तिवारी, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने सलमान खान पर बात की. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सलमान के सेट पर लड़कियों को पूरे कपड़े पहनने पड़ते हैं. उनके इस स्टेटमेंट पर सलमान ट्रोल हो गए. कहा गया कि वो छोटी सोच के नैरो माइंडेड पर्सन हैं. अब पलक ने अपने बयान पर सफाई दी है. कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया. जिससे वो बहुत अपसेट हैं. पलक ने कहा, ''सलमान सर नैरो माइंडेड नहीं हैं. वो किसी को नीचा नहीं दिखाते. हो सकता है मैं अपने विचार को सही तरह से ना कह पाई हूं लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं.''
# यूएसए में 'पीएस-2' की धड़ल्ले से हो रही एडवांस बुकिंग
मणि रत्नम की फिल्म 'पीएस-2' की एडवांस बुकिंग यूएसए में खुल गई है. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक वहां धड़ल्ले से टिकट्स बिक गई हैं. 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की 1.50 करोड़ रुपए की टिकट्स यूएसए में बिक चुकी हैं. ये आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं.
# इफ्तार पार्टी में शाहरुख क्यों नहीं पहुंचे, पता चल गया
16 अप्रैल को बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे. लेकिन इस बार शाहरुख खान पार्टी का हिस्सा नहीं बने. अब इसकी अलग-अलग वजह बताई जा रही है. किसी का कहना है कि आर्यन खान की कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से शाहरुख सामने नहीं आ रहे हैं. तो कोई कह रहा है कि शाहरुख मीडिया के सामने आने से बचना चाहते हैं. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने अपनी वर्क कमिटमेंट की वजह से इफ्तार पार्टी में शिरकत नहीं की. वो 'जवान' की शूटिंग में बिज़ी थे. इसलिए वो इस साल इफ्तार पार्टी का हिस्सा नहीं थे.
# एक्ट्रेस को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
कास्टिंग डायरेक्टर और एक्ट्रेस आरती मित्तल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इंडस्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए ये एक्शन लिया गया है. गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को बचाया गया और उन्हें वापस घर भेजा गया है. मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हज़ार रुपए देने का वादा किया था.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग चालू हुई, थिएटर हाउसफुल हो गए.

