The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Akshay Kumar' OMG 2 trailer to Tum Kya Mile song and Heart of Stone update

अक्षय कुमार की OMG 2 का ट्रेलर देख जनता क्या बोली?

लोग मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इस बार सही तरीके से सही मुद्दे को उठाया गया है.

Advertisement
pic
3 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 12:33 PM IST)
Akshay Kumar
OMG 2 ट्रेलर के इस सीन को लोग सबसे ज़्यादा पसंद कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिला जाएगा. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. 'मिशन इम्पॉसिबल 7' 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

टॉम क्रूज़ की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन' ने इंडिया में तीन वीक पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने 21वें दिन 60 लाख की कमाई की है और इंडिया में ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. फिल्म ने अब तक 103.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

2. 'ओपनहाइमर', 'बार्बी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपनहाइमर' बढ़िया कमाई कर रही है. इसने अब तक इंडिया में 100.3 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं 'बार्बी' ने अब तक इंडिया में 37.55 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

3. नेटफ्लिक्स की 'सेक्स एजुकेशन 4' का फर्स्ट लुक आया

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'सेक्स एजुकेशन 4' से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें मेन कैरेक्टर्स ओटिस, मेव, रूबी, डॉक्टर जीन, एरिक दिख रहे हैं. सीरीज़ को 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

4. 'हार्ट ऑफ स्टोन' पर पहली बार बोलीं आलिया

आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. वो फिल्म में विलेन बनेंगी. टोरंटो सन से बात करते हुए आलिया ने कहा, ''मैंने पहले ही दिन ये बात कही थी कि मैं हिंदी में बात करने की आदी हूं और अचानक से एक दिन मैं इंग्लिश में बात करने लगूं, ये थोड़ा वीयर्ड था. हां मैं इंग्लिश में बात करती हूं लेकिन इंग्लिश में एक्टिंग करना बहुत स्ट्रेंज था.''

5. गाने के लिए आलिया ने शाहरुख से ली थी मदद

कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने बताया है कि 'रॉकी और रानी...' के गाने 'तुम क्या मिले' के लिए आलिया ने शाहरुख खान से ट्रेनिंग ली थी. एचटी को दिए इंटरव्यू में वैभवी ने कहा, ''मैं और आलिया दोनों ही गाने की शूटिंग से कुछ दिन पहले शाहरुख खान के घर गए थे. क्योंकि आलिया ने इससे पहले कभी रोमांटिक गानों की शूटिंग नहीं की थी. उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में 'इश्क वाला लव' गाना था. जिसमें थोड़ा सा रोमांस दिखाया गया था.''

6. OMG 2 का ट्रेलर देख जनता ने तारीफ की

तमाम विवादों के बाद अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर आ गया है. जिसे देखकर लोग मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इस बार सही तरीके से सही मुद्दे को उठाया गया है. फिल्म सेक्स एजुकेशन और मास्टरबेशन जैसे विषयों पर बात कर रही है. ट्रेलर देखकर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूज़र ने लिखा, ''मुझे ये ट्रेलर बहुत अच्छा लगा, असरदार. इस तरह के टॉपिक वाली फिल्में इंडिया में और बननी चाहिए.'' एक यूज़र ने कहा, ''ट्रेलर बहुत इम्प्रेसिव है. इसे जनता का प्यार मिलना ही चाहिए, जिस तरह मेकर्स इस टॉपिक को प्रेजेंट करने वाले हैं वो किसी रूढ़ीवादी परिवार को अनकंफर्टेबल नहीं करेगा.'' एक यूज़र ने कहा, ''ये फिल्म बहुत प्रॉमिसिंग होगी कंटेट वाइज़ ये फिल्म बहुत अच्छी दिख रही हैं.'' एक ने कहा, ''ये फिल्म किसी सरप्राइज़ पैकेज जैसी है.'' इन सभी के अलावा ट्रेलर के कोर्टरूम सीन को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' के 'ज़िंदा बंदा' ने BTS जंगकुक और ITZY के गानों को पीछे ढकेला.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()