The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Akshay Kumar Hera Pheri 3 update to salman khan's statement on new films

सलमान खान ने बताया, आज कल की फिल्में क्यों नहीं चलती

सलमान ने कहा, ''खराब पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी यार.''

Advertisement
Salman Khan
सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' पर काम कर रहे हैं.
pic
मेघना
6 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023, 05:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर नीचे पढ़ सकते हैं. आज जानिए सलमान ने आज कल की फ्लॉप फिल्मों पर क्या कहा और 'दसरा' ने कितनी कमाई की.

# रवीना टंडन, एम. एम. कीरवानी को मिला पद्मश्री सम्मान

रवीना टंडन, एम. एम. कीरवानी, ज़ाकिर हुसैन को 05 अप्रैल को पद्मश्री दिया गया. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये सम्मान दिया. रवीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की. इस मौके पर एम. एम. कीरवानी के साथ डायरेक्टर राजामौली भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे.

#अक्षय कुमार की वजह से 'हेरा-फेरी 3' बनने में हो गई देर?

'हेरा-फेरी 3' पर काम शुरू हो चुका है. इससे पहले इसका पहला पार्ट 2000 में और दूसरा पार्ट 2006 में आया था. तीसरे पार्ट को 15 साल बाद बनाया जा रहा है. सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या इस देरी की वजह अक्षय कुमार हैं तो उन्होंने कहा, ''नहीं मुझे नहीं लगता. मुझे लगता है इसके पहले कभी स्क्रिप्ट डिस्कस ही नहीं की गई थी. फिल्म के 16 साल लेट होने के पीछे अक्षय नहीं थे. फिरोज़ भाई इस बीच कई चीज़ों से होकर गुज़रे हैं. एक प्रड्यूसर को किसी भी फिल्म से पहले बहुत क्लीयर होना पड़ता है. हम एक्टर्स का 'हेरा-फेरी 3' के लेट होने से कोई वास्ता नहीं.''

# सलमान खान ने बताया, आज कल की फिल्में क्यों नहीं चलती

फिल्मफेयर के लिए हुए इसी इवेंट में सलमान ने ये भी बताया कि आज कल की फिल्में क्यों नहीं चलती. सलमान ने कहा, ''खराब पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी यार. सिंपल. हर एक के दिमाग में ये होता है कि 'मुगल-ए आज़म' बना रहे हैं, 'शोले' बना रहे हैं, 'हम आपके हैं कौन' बना रहे हैं, 'दिलवाले...' बना रहे हैं, बट वो बनती नहीं है. क्योंकि आज कल के कुछ डायरेक्टर्स जो हैं, जिनका मैं नाम नहीं ले सकता, वो पूरे हिंदुस्तान को कोलाबा से लेकर अंधेरी तक ही समझते हैं. जो हिंदुस्तान नहीं है. हिंदुस्तान है जो रेलवे स्टेशन के उस तरफ से स्टार्ट होता है.''
 

#नानी की फिल्म 'दसरा' ने एक हफ्ते में बढ़िया कमाई की

नानी की फिल्म 'दसरा' ने भी एक हफ्ते में बढ़िया कमाई कर ली है. सातवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने इंडिया में 66.64 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

# पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग शुरू

पवण कल्याण ने अपनी बिग बजट फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग शुरू कर दी है. हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का पोस्टर भी आउट हो गया है. जिसमें पवन कल्याण पुलिसवाले की वर्दी में बैठे दिख रहे हैं. उनके एक हाथ में गन और एक हाथ में चाय है. वहीं सामने की दीवार पर भगत सिंह की तस्वीर टंगी दिख रही है.

# राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में नए टैलेंट को मिलेगी जगह

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या, जिओ स्टूडियो और महावीर जैन के साथ मिलकर नए टैलेंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सूरज का महावीर जैन के साथ ये दूसरा कोलैबरेशन होगा. इन नए प्रोजेक्ट्स में ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि कई नए डायरेक्टर्स, म्यूज़िशियन, टेक्निशियन को भी मौके दिए जाएंगे.

# 'पुष्पा 2' में बॉलीवुड के ए-लिस्टर एक्टर का होगा कैमियो?

'पुष्पा 2' का टीज़र 07 अप्रैल को आने वाला है. खबर है कि इस बार अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म में बॉलीवुड का कोई ए-लिस्टर एक्टर भी दिखेगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में सलमान ने कैमियो किया था. कुछ उसी तरह 'पुष्पा 2' में भी बॉलीवुड का कोई सुपरस्टार दिख सकता है. हालांकि वो कौन होगा अभी इसे लेकर कोई रिपोर्ट्स नहीं आई है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान, ऋतिक के स्पाई यूनिवर्स में अब जूनियर एनटीआर की एंट्री भूचाल ला देगी

Advertisement

Advertisement

()