The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Adipurush and Banda trailer to jee le zara update

'आदिपुरुष' ट्रेलर स्क्रीनिंग के बाद जनता पगला गई!

'आदिपुरुष' के ट्रेलर की रिलीज़ से पहले हैदराबाद में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसे जनता का पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला.

Advertisement
pic
9 मई 2023 (अपडेटेड: 9 मई 2023, 05:59 PM IST)
Adipurush
'आदिपुरुष' में प्रभास ने भगवान राम से इंस्पायर्ड राघव का रोल किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक जगह एक साथ पढ़ना चाहते हैं तो स्वागत है. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# हॉलीवुड में राइटर्स की हड़ताल की वजह से रुका काम

हॉलीवुड के राइटर्स हड़ताल पर हैं. राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के हड़ताल पर होने की वजह से बहुत सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम रुक गया है. रिपोर्ट्स हैं कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की स्पिन ऑफ सीरीज़ पर काम रुक गया है. इसके अलावा, 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5', डिज़्नी के शो 'डेयरडेविल', एप्पल टीवी के कई शोज़ और HBO के कुछ शोज़ पर काम रुक गया है.

#मनोज बाजपेयी की फिल्म 'बंदा' का ट्रेलर आया

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'बंदा' का ट्रेलर आ गया. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. जिसमें मनोज ने वकील का रोल निभाया है. जो एक लड़की को न्याय दिलाने के लिए एक चर्चित साधु के खिलाफ केस लड़ता है. फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है. अपूर्व सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ज़ी 5 पर 23 मई को रिलीज़ होगी.

# विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़

विद्या बालन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. उनकी अगली फिल्म होगी 'नीयत'. जिसका फर्स्ट पोस्टर भी आ गया है. इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में विद्या जासूस के रोल में है. अनु मेनन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, शहाना गोस्वामी और निखिल वालिया जैसे एक्टर्स होंगे. इसे 07 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.

# 'जी ले ज़रा' की शूटिंग साल के अंत तक होगी शुरू

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ की फिल्म 'जी ले ज़रा' को पिछले साल अनाउंस किया गया था. लेकिन इसके बाद इस पर कोई अपडेट नहीं आया. अब फिल्म की राइटर रीमा कागती ने बताया कि इस साल के अंत में इस मल्टी स्टारर फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. रोड ट्रिप पर आधारित इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे.

# 'आदिपुरुष' ट्रेलर स्क्रीनिंग के बाद जनता पगला गई

'आदिपुरुष' के ट्रेलर की रिलीज़ से पहले हैदराबाद में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसे जनता का पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हैदराबाद के थिएटर में ऑडिएंस के साथ प्रभास और कृति सेनन बैठे दिख रहे हैं. ट्रेलर को देखने के बाद जनता ने खूब तालियां पीटीं. लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए. ट्रेलर लॉन्च के बाद प्रभास ने लोगों से इंटरैक्शन किया. फिल्म 16 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# विवादों के बाद भी बढ़िया कमाई कर रही है 'द केरला स्टोरी'

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरला स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. तमाम विवादों के बाद भी फिल्म ने पहले मंडे को 10.5 करोड़ रुपए कमा लिए. फिल्म ने अभी तक 45.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. जल्द ही ये फिल्म 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ऑडियो राइट्स RRR और 'बाहुबली 2' से भी ज़्यादा महंगे बिके.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()