The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Dulqar Salman's King of Kotha trailer out and Shahrukh react on that, Heart of stone final trailer out

दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' का ट्रेलर देख शाहरुख क्या बोले?

फिल्म में दुलकर गैंगस्टर बने हैं.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 04:36 PM IST)
Shahrukh Khan
दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का हिंदी ट्रेलर शाहरुख ने लॉन्च किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक धागे में पिरोकर हम लाते हैं आपके लिए. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. आलिया की 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फाइनल ट्रेलर आया

आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फाइनल ट्रेलर आ गया है. जिसमें वो कमाल का एक्शन करती दिख रही हैं. गेल गैडोट की इस फिल्म को 11 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

2. 'जॉन विक' की प्रीक्वल सीरीज़ 'द कॉन्टीनेन्टल' का ट्रेलर रिलीज़

कीनू रीव्स की फिल्म 'जॉन विक' की प्रीक्वल सीरीज़ 'द कॉन्टीनेन्टल' का ट्रेलर आ गया है. ये 70 के दशक के न्यूयॉर्क में सेट कहानी होगी. कूलिन वुडेल और मेल गिब्सन की इस एक्शन सीरीज़ को 22 सितंबर से देख सकेंगे.

3. विजय-समांथा प्रभु की फिल्म 'खुशी' का ट्रेलर आया

विजय देवरकोंडा और समांथा प्रभु की फिल्म 'खुशी' का ट्रेलर आ गया है. ये दो प्यार करने वालों की कहानी है जो अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करते हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को 01 सितंबर से थिएटर्स में देख सकेंगे.

4. मोहित रैना की सीरीज़ 'द फ्रीलांसर' का ट्रेलर आया

मोहित रैना की सीरीज़ 'द फ्रीलांसर' का ट्रेलर आ गया है. नीरज पांडे की इस स्पाई सीरीज़ में अनुपम खेर भी दिखाई देंगे. इसे 01 सितंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

5. 'किंग ऑफ कोठा' का ट्रेलर देख शाहरुख का रिएक्शन

दुलकर सलमान की पैन इंडिया फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' के हिंदी ट्रेलर को शाहरुख खान ने लॉन्च किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''किंग ऑफ कोठा' के इम्प्रेसिव ट्रेलर के लिए बधाई. इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूं. इसके लिए दुलकर और उनकी पूरी टीम को बधाई.'' फिल्म में दुलकर गैंगस्टर बने हैं. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.

6. रणवीर के 'डॉन' बनने पर बोलीं ईशा कोप्पीकर

जब से 'डॉन 3' अनाउंस हुई है लोग रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे हैं. अब 'डॉन 2' की एक्ट्रेस ईशा कोप्पीकर ने इसपर बात की है. इंडिया टुडे से बात करते हुए ईशा ने कहा, ''डॉन की जर्नी हमेशा से बदलावों भरी रही. पहले अमिताभ बच्चन, फिर शाहरुख खान अब रणवीर. वो टैलेंटेड हैं और इस रोल के लिए डिज़र्विंग हैं.''

वीडियो: दी सिनेमा शो: डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को देख जनता दो भागों में बंट गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()