The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Akshay Kumar's Welcome 3 to Shahrukh Khan's Jawan advance booking update

शाहरुख की 'जवान' उन्हीं की फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ देगी?

'जवान' की विदेशों में एडवांस बुकिंग खुल चुकी है.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 05:17 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर बज़ बन चुका है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.

#शाहरुख खान की 'जवान', 'पठान' को भी पछाड़ देगी?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की विदेशों में एडवांस बुकिंग खुल चुकी है. बुकिंग नंबर्स देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म शाहरुख की ही 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' ओवरसीज़ में पहले दिन 40 से 45 करोड़ के आसपास की ओपनिंग ले सकती है. जबकि 'पठान' ने पहले दिन ओवरसीज़ से 37 करोड़ रुपए ही कमाए थे. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक विदेशों में करीब 60 लाख तक की टिकट बिक चुकी हैं. वहीं मिडल ईस्ट में 930 और यूएई में 'जवान' की 1500 टिकट्स बिक चुकी हैं. जबकि अभी फिल्म को रिलीज़ होने में 20 दिन बाकी हैं.

# आलिया के साथ काम करने पर बोलीं करीना कपूर

खबरें थीं कि करीना कपूर और आलिया भट्ट एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाली हैं. दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर की थी. अब करीना ने इस पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो और आलिया साथ काम करने वाले हैं, तो करीना ने कहा, ''आज के समय में सबकुछ कंटेंट के ऊपर डिपेंड करता है. अगर कोई ग्रेट डायरेक्टर अच्छा कंटेट या स्क्रिप्ट लेकर आएगा तो हम बिल्कुल साथ काम करेंगे.''

# अपने प्रोडक्शन हाउस पर फोकस कर रहे आमिर

'लाल सिंह चड्ढा' के बाद से आमिर खान ब्रेक पर हैं. अब उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बात की है. एक इवेंट में आमिर ने कहा कि वो फिलहाल अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दे रहे हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्लेटफॉर्म मिल सके.

# सनी की 'गदर 2' की सक्सेस पर बोले करण

'गदर 2' की सक्सेस पर करण जौहर ने बात की है. उन्होंने कहा, ''गदर 2 ने सभी का अटेंशन खींच लिया क्योंकि इसका पहला पार्ट बहुत फेमस हुआ था. अब ये सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. मैं सिंगल स्क्रीन्स के लिए बहुत खुश हूं.''

# रघुवीर यादव की 'यात्रीज़' की रिलीज़ डेट आई

रघुवीर यादव, सीमा पाहवा, जैमी लीवर और अनुराग मल्हान की फिल्म 'यात्रीज़' की रिलीज़ डेट आ गई है. हरीश व्यास के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो मथुरा से थाईलैंड घूमने जाते हैं. मूवी 06 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# इसलिए अनिल कपूर नहीं होंगे 'वेलकम 3' मूवी में

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' में इस बार अनिल कपूर नहीं होंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने अनिल को फिल्म के लिए अप्रोच किया था. लेकिन अनिल ने फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपए मांगे. जिसके लिए फिरोज़ नहीं मानें और इसलिए अनिल ने ये फिल्म साइन नहीं की.

# पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का निधन

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 21 अगस्त को निधन हो गया. वो 99 साल के थे. पंकज की टीम ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि बनारस तिवारी की मौत उनके गांव गोपालगंज में हुई.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' का बज़ 'गदर 2', OMG 2 के आगे कम पड़ा, मेकर्स रास्ता सुझा लाए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()