आमिर ने बताया कब साइन करेंगे अगली फिल्म?
जब आमिर से पूछा गया कि वो अगली फिल्म कब साइन करेंगे, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं.
.webp?width=210)
सिनेमा की छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां मिल जाएगा. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी बड़ी खबरें.
#आमिर ने लॉन्च किया 'कैरी ऑन जट्टा 3' का ट्रेलर
गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' का ट्रेलर आमिर खान और कपिल शर्मा ने लॉन्च किया. फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स को खूब पसंद किया गया था. 'कैरी ऑन जट्टा 3' 03 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
# आमिर ने बताया कब साइन करेंगे अगली फिल्म?
'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च पर जब आमिर से पूछा गया कि वो अगली फिल्म कब साइन करेंगे, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं. जब वो फिल्म करने के लिए इमोशनली रेडी हो जाएंगे, तब फिल्म पर काम शुरू करेंगे.
# हॉलीवुड मूवी की शूटिंग शुरू करेंगी समांथा प्रभु
'सीटाडेल' के हिंदी वर्जन के बाद समांथा प्रभु हॉलीवुड फिल्म करने जा रही हैं. उनकी फिल्म का नाम होगा 'चेन्नई स्टोरी'. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक समांथा, विवेक कालरा के साथ इस फिल्म की शूटिंग करेंगी. जिसे बाफ्टा विनर डायरेक्टर फिलिप जॉन बना रहे हैं. 'सीटाडेल' की शूटिंग खत्म करने के बाद वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगी.
# किच्चा सुदीप की फिल्म में दिखेंगी सिमरत कौर
किच्चा सुदीप की अगली फिल्म 'किच्चा 46' में एक्ट्रेस सिमरत कौर होंगी. इंडिया टुडे से बात करते हुए फिल्म के प्रड्यूसर ने सिमरत की कास्टिंग को कंफर्म किया है. सिमरत कौर जल्द ही सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में भी दिखाई देने वाली हैं.
# 'द केरला स्टोरी' ने कमाए 231 करोड़ रुपए
अदा शर्मा की फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने चौथे हफ्ते तक 231 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बढ़िया परफॉर्म कर रही है.
# सनी देओल की 'गदर 2' का पैचवर्क शूट पूरा
'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने वीडियो शेयर करके बताया कि उन्होंने फिल्म का पैचवर्क शूट पूरा कर लिया है. वीडियो में अनिल के साथ सारे क्रू मेम्बर्स गदर के गाने 'इक मोड़ आया' पर डांस करते दिख रहे हैं. 'गदर' का फर्स्ट पार्ट थिएटर्स में 09 जून को री-रिलीज़ हो रहा है. 'गदर 2', 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' और 'विक्रम' के क्रॉसओवर पर मज़ाक में क्या बोले कमल हासन

.webp?width=60)

