The Lallantop
Advertisement

थलपति विजय ने 'वारिसु' के लिए इतनी भारी फीस ली कि ज़ीरो गिनना मुश्किल हो जाएगा

विजय वो असली वाली स्कीम जानते हैं, जिसके तहत निर्माताओं का 25 दिन में पैसा डबल. पहले भी उन्होंने ऐसा किया है.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2023, 07:42 PM IST)
thalpathy vijay varisu movie
11 जनवरी को 'वारिसु' सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalpathy Vijay की फिल्म Varisu 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. उनकी पिछली फिल्म ‘बीस्ट’ पसंद नहीं की गई थी. लेकिन विजय का स्टारडम ऐसा है कि ‘बीस्ट’ की नाकामयाबी का ‘वारिसु’ पर असर पड़ता नहीं दिख रहा. हम ऐसा क्यों लिख रहे हैं, अब उसकी वजह बताते हैं. धूप जहां से निकलती है वहां से तो नहीं, पर खबर आई है कि विजय ने ‘वारिसु’ के लिए मोटी फीस ली है. अगर न्यूज़ चैनल पर होनी वाली डिबेट में पूछ लिया जाए तो बता दें कि इस रकम में सात ज़ीरो आते हैं. 

पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘वारिसु’ के लिए विजय ने 150 करोड़ रुपए की फीस ली है. कोरोना महामारी के बाद से फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंसेज़ पर असर पड़ा है. अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में नहीं चल पाईं. ये खबरें आने लगीं कि फिल्म इंडस्ट्री नए मॉडल पर काम करेगी. बड़े स्टार्स अपनी फीस कम करेंगे. लेकिन विजय की ये फीस ये दर्शाती है कि निर्माताओं को उन पर कितना भरोसा है. पहले भी विजय ऐसे भरोसे पर कायम उतरे हैं. 

2020 में कोरोना महामारी से जूझने के बाद सिनेमाघर खुलने लगे थे. लेकिन फिर भी एक्टर्स अपनी फिल्म बड़े परदे पर रिलीज़ करने में झिझक रहे थे. पहली वजह तो ये कि थिएटर पूरी क्षमता पर नहीं खुले थे, और दूसरा कि लोग सिनेमाघरों में आएंगे या नहीं. साल 2021 आया और पहली बड़ी फिल्म आई, थलपति विजय की ‘मास्टर’. फिल्म ने 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच की फाडू कमाई की. विजय की तमिल ऑडियंस के बीच जैसी पकड़ है, उसी की वजह से ‘वारिसु’ के लिए उनको ऐसी भारी-भरकम फीस दी गई होगी. 

ऐसा नहीं है कि थलपति विजय साउथ के पहले ऐसे स्टार हैं जिनका इतनी मोटी फीस से नाम जोड़ा गया है. ‘सालार’ के बाद प्रभास संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने वाले हैं. इस फिल्म का नाम ‘स्पिरिट’ होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये लेंगे. कमल हासन की ‘इंडियन 2’ के लिए ली गई फीस भी इसके आसपास ही बताई जाती है.     

वीडियो: थलपति विजय की 'वारिसु' ट्रेलर में वो सारे गुण हैं, जो एक जबरदस्त मसाला एंटरटेनर में होने चाहिए

Advertisement

Advertisement

()