The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Thalapathy Vijay to take 6 month break after Thalapathy 68, might join politics

Thalapathy 68 के बाद फिल्मों से ब्रेक लेंगे थलपति विजय, पॉलिटिक्स में आने की खबरें

बताया जा रहा है कि थलपति विजय का ब्रेक 6 महीने या उससे लंबा हो सकता है. इस दौरान वो कोई फिल्म साइन या शूट नहीं करेंगे.

Advertisement
thalapathy vijay, thalapathy 68,
एक फिल्म के म्यूज़िक लॉन्च पर थलपति विजय.
pic
श्वेतांक
22 मई 2023 (अपडेटेड: 22 मई 2023, 01:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी फिल्म Leo की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बाद वो Thalapathy 68 पर काम शुरू करेंगे. हाल ही में ये फिल्म अनाउंस की गई है. इसे Venkat Prabhu डायरेक्ट करेंगे. मगर इस सब के बीच पर ये खबर आ रही है कि विजय भी ब्रेक पर जाने वाले हैं. इस ब्रेक के दौरान वो इस मसले पर विचार करेंगे कि अपने प्रोफेशनल करियर को आगे कैसे बढ़ाना है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो ब्रेक के बाद पॉलिटिक्स जॉइन कर सकते हैं.  

Embed

थलपति विजय की 'लियो' को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त और मिस्किन जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ये फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी है. उसके बाद विजय Thalapathy 68 चालू करेंगे. इसके बाद विजय ब्रेक पर जाने की सोच रहे हैं. ये 6 महीने लंबा ब्रेक बताया जा रहा है. यानी इस दौरान वो कोई फिल्म साइन या शूट नहीं करेंगे. मूवीक्रो डॉट कॉम के मुताबिक इस पीरियड में विजय ये तय करेंगे कि उन्हें आगे किस तरह की फिल्में करनी हैं. कितनी मात्रा में करनी है. और फिल्मों के अलावा और क्या-क्या करना है. इसमें पॉलिटिक्स भी शामिल है.

Embed

थलपति विजय का फैन क्लब है 'विजय मक्कल इयक्कम' (MVI). ये क्लब कई मौकों पर राजनीतिक पार्टियों से भी जुड़ा रहा है. विजय भी इस फैन क्लब के दफ्तर आते-जाते देखते हैं. उसे फैन मीट बताया जाता है. इन्हीं आधारों पर ये कहा जा रहा है कि विजय का रुझान पॉलिटिक्स की तरफ भी है. और ये ब्रेक राजनीतिक में एंट्री की तैयारी के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं. हालांकि, विजय की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया.  

अब बात Thalapathy 68 की. पहले विजय के करियर की 68वीं फिल्म एटली डायरेक्ट करने वाले थे. मगर एटली वाला प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. इसलिए विजय ने ऐन मौके पर वेंकट प्रभु के साथ फिल्म अनाउंस कर दी. वहीं एटली अब वरुण धवन को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. 'जवान' का काम खत्म करने के बाद एटली इस प्रोजेक्ट की ओर बढ़ेंगे. खैर, विजय जून में 'थलपति 68' की शूटिंग शुरू करेंगे. ये फिल्म 2024 में विजय के बर्थडे पर रिलीज़ की जा सकती है. 

वीडियो: 'जवान' से फारिग होने के बाद एटली, वरुण धवन के साथ थलपति विजय की फिल्म को रीमेक करेंगे

Advertisement

Advertisement

()