The Lallantop
Advertisement

बड़ी खबर! 'जवान' में थलपति विजय का कैमियो डन, ये रोल करेंगे!

विजय से पहले अल्लू अर्जुन का नाम भी 'जवान' से जुड़ा था, लेकिन वो खबरें निराधार निकलीं.

Advertisement
pic
17 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 17 अगस्त 2023, 04:54 PM IST)
shah rukh khan jawan thalapathy vijay cameo
विजय ने इससे पहले एटली की फिल्म 'थेरी' में भी पुलिसवाले का रोल किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalapathy Vijay Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan में कैमियो करने वाले हैं. इन खबरों ने काफी समय से सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा हुआ है. साल 2022 में डायरेक्टर एटली ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी. वहां से उन्होंने एक फोटो शेयर की जो खूब वायरल हुई. फोटो में एटली, शाहरुख और विजय साथ नज़र आ रहे थे. तभी से कयास लगाए जाने लगे कि विजय ‘जवान’ में नज़र आने वाले हैं. मेकर्स ने इस तरह से ये खबर टीज़ की है. फिर इसके विपरीत खबरें चलने लगीं. कि विजय फिल्म में नहीं होंगे. उनके कैमियो की न्यूज़ को निराधार बताया. 

अब ताज़ा रिपोर्ट में पता चला है कि ‘जवान’ में थलपति विजय का कैमियो होने वाला है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ में विजय एक पुलिसवाले के रोल में नज़र आएंगे. ये पहला मौका नहीं जब विजय एटली की फिल्म में पुलिसवाले बने हों. ‘थेरी’ में भी उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल किया था. विजय पहले साउथ के सुपरस्टार नहीं जिनका नाम ‘जवान’ से जुड़ा हो. पिछली मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि अल्लू अर्जुन फिल्म में कैमियो करने वाले हैं. ‘पुष्पा’ के बाद हिंदी पट्टी में भी उठी उनकी भयंकर लोकप्रियता की वजह से ऐसी खबरों को खारिज करना भी आसान नहीं था. हालांकि बाद में ये बात निराधार निकली. 

‘जवान’ में विजय को रखने से मेकर्स फिल्म के लिए एक पूरे नए मार्केट को साध लेंगे. तमिलनाडु में विजय अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग इन्जॉय करते हैं. वहां उनकी फिल्मों को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है. शाहरुख और विजय एक स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे तो रौला कट जाएगा. नॉर्थ में भी और साउथ में भी. कुछ दिन पहले ‘जवान’ के एक्शन कोरियोग्राफर येनिक बेन ने खुलासा किया था कि फिल्म के अहम सीन में ‘विजय’ होंगे.

SS Music नाम के एक चैनल ने येनिक से बात की. उनसे पूछा गया कि क्या ‘जवान’ में विजय होंगे. इस पर येनिक का जवाब था,

मैं ये बात आपको बता सकता हूं. आप शाहरुख सर और विजय सर को एक ही स्क्रीन पर देखने वाले हैं. 

सवाल पूछने वाले ने येनिक को बात दोहराने के लिए कहा. उन्होंने फिर कहा कि ‘जवान’ में थलपति विजय होने वाले हैं. इस पर येनिक ने उन्हें रोक दिया. उन्होंने पूछा कि आप थलपति विजय की बात कर रहे हैं या विजय सेतुपति की? तब उन्होंने जोड़ा कि वो थलपति विजय को लेकर कुछ नहीं कह सकते. इस पूरी बातचीत में येनिक ने कहीं भी थलपति विजय के होने की संभावना को खारिज नहीं किया. बता दें कि विजय के अलावा एक और बड़े एक्टर का फिल्म में कैमियो होगा. संजय दत्त एक अहम किरदार निभाएंगे. बस मेकर्स अभी इस बारे में ज़्यादा कुछ बाहर नहीं आने दे रहे.  

वीडियो: जवान के एंड क्रेडिट सॉन्ग रमैया वस्तावैया में शाहरुख खान के साथ पूरी स्टारकास्ट होगी

Advertisement

Advertisement

()