The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Thalapathy Vijay starrer GOAT performed amazing in pre booking producers planning for 4 am shows

थलपति विजय की GOAT ने प्री-बुकिंग से की भयंकर कमाई, अब सुबह 4 बजे के शोज़ की तैयारी

GOAT ने एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से अब तक 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Advertisement
pic
3 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 05:24 PM IST)
thalapathy vijay
GOAT 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘भारत भाग्य विधाता’ में kangana ranaut, Thalapathy Vijay की Goat के सुबह 4 बजे के शोज़ लगाने की तैयारी, Kareena Kapoor Khan की the buckingham murders का ट्रेलर आया. Cinema की दुनिया से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. साई-फाई फिल्म 'रेनर' में मार्सिया गे हार्डन

फिल्म 'रेनर' की कास्ट में मार्सिया गे हार्डन का नाम भी जुड़ गया है. वो इसमें कंप्यूटर जीनियस का किरदार निभाएंगी. इसे रॉबर्ट रिपबर्गर डायरेक्ट कर रहे हैं. फ्रेंकी मुनिज़ इसमें लीड रोल में हैं. ये एक साई-फाई थ्रिलर फिल्म है.  

2. 'अपराइजिंग' से बुसान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

2 अक्टूबर से बुसान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है. नेटफ्लिक्स की फिल्म 'अपराइजिंग' से इस फेस्टिवल की ओपनिंग की जानी है. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसे किम सैंग मैन ने डायरेक्ट किया है.

3. 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत

कंगना रनौत 'भारत भाग्य विधाता' नाम की फिल्म में लीड रोल में नज़र आएंगी. इसे मनोज तपाड़िया ने लिखा है और वही डायरेक्ट करेंगे है. मनोज ने 2016 में फिल्म आर माधवन की फिल्म 'इरुधि सुत्रू' लिखी थी, जो हिंदी में 'साला खड़ूस' नाम से रिलीज हुई थी. फिल्म में कई आम लोगों की एक्स्ट्राऑर्डिनरी कहानियां होंगी.

4. थलपति विजय की GOAT के सुबह 4 बजे के शोज़?

थलपति विजय की फिल्म GOAT 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म की अडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. तेलुगु स्टेट्स में मैत्री मूवीज़ फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन कर रही है. 123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इन राज्यों में फिल्म के सुबह 4 बजे के शोज़ लगाने की प्लानिंग चल रही है. हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

5. अक्षय की 'स्काई फोर्स' की नई रिलीज़ डेट आई

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' पहले 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है. बॉलीवुड हंगामा की एक खबर में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है. हालांकि इस पर अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

6. करीना की 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर आया

करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर आ गया है. ये एक डिटेक्टिव थ्रिलर फिल्म है जिसे हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. इसमें करीना ने डिटेक्टिव का किरदार निभाया है. फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: थलपति विजय की GOAT का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 9 करोड़ के टिकट

Advertisement

Advertisement

()