The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • thalapathy viiay the greatest of all time aka GOAT song spark gets mixed response

विजय की GOAT का नया गाना आया, लोगों ने मेकर्स की क्लास लगा दी

The Greatest of All Time के गाने में Thalapathy Viiay के लुक को लोग Dolly Chaiwala जैसा कह रहे हैं.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2024, 01:55 PM IST)
Vijay GOAT
विजय की GOAT को Venkat Prabhu ने डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalapathy Viiay की सेकंड लास्ट फिल्म The Greatest of All Time का गाना Spark 03 जुलाई को आया है. मगर मेकर्स इस गाने को रिलीज़ करने के बाद चिंता में ज़रूर होंगे. वजह है जनता का रिएक्शन. 'स्पार्क' में विजय के डी-ऐज लुक को दिखाया गया है. मतलब इस गाने में विजय का कम उम्र वाला लुक दिख रहा है. बस इसी वजह से जनता खफा है और उन्होंने मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है.

विजय की GOAT को Venkat Prabhu ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में Yuvan Shankar Raja का म्यूज़िक है. गाने में विजय के साथ Meenakshi Chaudhary नज़र आ रही हैं. गाने के हुक स्टेप, लिरिक्स और BGM को तो पसंद किया जा रहा है. मगर विजय का डी-ऐजिंग लुक लोगों का मन किरकिरा कर रहा है. खुद को विजय के जबराट फैन बताने वाले भी मेकर्स को सुना रहे हैं.

एक शख्स ने विजय के इस लुक को वायरल डॉली चायवाले से जोड़ दिया. लिखा,

''अन्ना डॉली चाय वाले से प्रेरित हो रहे हैं. उनकी इस विनम्रता को प्रणाम.''

एक ने लिखा,

''डी-ऐजिंग लुक्स फोटोज़ में तो अच्छा लगता है...मगर वीडियो फॉम में ये जंच नहीं रहा. मैं सब पॉज़िटिव-पॉज़िटिव कहना चाहता हूं मगर मुझे वेंकेट की पीआर टीम पर शक हो रहा है.''

एक शख्स ने विजय की बहुत पुरानी तस्वीर शेयर की. लिखा,

''अगर आपको डी-ऐजिंग का मतलब नहीं पता तो ये तस्वीर देखिए. मेकर्स फिर से इस विजय को री-क्रिएट करके लाए हैं.''


 

एक यूज़र ने कहा,

''डी-ऐजिंग इतना फनी है कि मुझे लगा ये कोई स्पूफ है....''

एक ने विजय की डी-ऐजिंग वाली तस्वीर शेयर करके लिखा,

''पथैटिक...''

एक ने कहा,

''इन्होंने विजय के साथ क्या कर दिया है...''

वैसे कुछ जनता ऐसी भी है जिन्हें विजय का ये लुक पसंद भी आ रहा है. इससे पहले  Greatest of All Time का जब टीज़र आया था तो जनता बौरा गई थी. इसमें विजय के डी-ऐजिंग लुक को लोगों ने पॉज़िटिव रिस्पॉन्स दिया था. मगर अब गाने में जनता का रिस्पॉन्स देखकर मेकर्स इस बात की चिंता ज़रूर कर रहे होंगे कि फिल्म को पब्लिक कैसी प्रतिक्रिया देगी. वैसे भी साउथ के फैन्स अपने फेवरेट स्टार्स को लेकर बहुत सेंसटिव होते भी हैं. बाकी देखना होगा फिल्म जनता के बीच चलती है या नहीं.

GOAT एक साइंस फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें टाइम ट्रैवलिंग के मसले पर बात की जाएगी. इसी आधार पर कहा जा रहा था कि GOAT की कहानी हॉलीवुड फिल्म 'जेमिनाई मैन' से उठाई गई है. हालांकि वेंकट प्रभु ने इन सभी खबरों को गलत बताया था. GOAT की कहानी क्या होगी, क्या ये 'जेमेनी मैन' से प्रेरित होगी या उसका हिंदी रीमेक ये तो 05 सितंबर को ही पता चलेगा जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी. 

वीडियो: थलपति विजय की नई फिल्म GOAT ने पूरा इंटरनेट हिला डाला

Advertisement

Advertisement

()