The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Thalaivar 170 starring Rajinikanth, Amitabh Bachchan and Fahadh Faasil starts rolling

रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म की स्टारकास्ट देखकर आप भौंचक्के रह जाएंगे

इस फिल्म में रजनीकांत एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले हैं. वो 32 साल बाद अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे.

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:38 PM IST)
thalaivar 170, rajinikanth,
'थलैवर 170' की स्टारकास्ट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सुपरस्टार Rajinikanth अपने करियर के आखिरी चरण में हैं. फिलहाल उनकी 170वीं फिल्म की तैयारी चल रही है. इसे Thalaivar 170 बुलाया जा रहा है. अभी इस फिल्म की स्टारकास्ट अनाउंस हुई है, जो तगड़ी लग रही है. हालांकि थलैवर 170 रेगुलर मसाला फिल्म नहीं होगी. पोटास वाली पिक्चर लग रही है. क्योंकि इसे TJ Gnanavel डायरेक्ट कर रहे हैं.

थलैवर 170 में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गूबाती, रितिका सिंह और मंजू वॉरियर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ये अमिताभ बच्चन के करियर की पहली तमिल फिल्म होगी. इससे पहले 2019 में बच्चन अपना तमिल डेब्यू करने वाले थे. फिल्म का शूट भी शुरू हो गया था. मगर प्रोड्यूसर के साथ बात बिगड़ने की वजह से उन्होंने वो फिल्म नहीं की. 1991 में आई फिल्म 'हम' के 32 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ साथ काम करने जा रहे हैं.

थलैवर 170 में विलन के रोल के लिए चियां विक्रम को अप्रोच किया गया था. मगर विक्रम ने ये फिल्म नहीं की. जिसके बाद फहाद फासिल को फिल्म से जोड़ा गया. लोकेश कनगराज की 'विक्रम' और 'मामनन' के बाद तमिल भाषी क्षेत्रों में फहाद की डिमांड बढ़ गई है. इसलिए थलैवर 170 में विलन के रोल में फहाद को लिया गया है.

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रजनीकांत एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे. उसका संदर्भ क्या है, ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा. क्योंकि रजनीकांत मेनस्ट्रीम सुपरस्टार हैं. मुख्यधारा का कोई एक्टर इस तरह के सेंसिटिव रोल्स छूने से बचता है. प्लस इस फिल्म में मार्केट के लिहाज से कितना पोटेंशियल है ये भी देखना बाकी होगा. क्योंकि रजनीकांत ने अभी-अभी 'जेलर' नाम की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है. वो क्वॉलिटी सिनेमा करने के फेर में बॉक्स ऑफिस कुर्बान नहीं करना चाहेंगे. क्योंकि लंबे समय बाद उनकी कोई फिल्म सफल हुई है.

थलैवर 170 अच्छा सिनेमा होगा, इसमें कोई दोराय नहीं है. क्योंकि ये पिक्चर TJ नानवेल डायरेक्ट कर रहे हैं. ये वही फिल्मकार हैं, जिन्होंने 'जय भीम' बनाई थी. उससे पहले पत्रकार हुआ करते थे. 'जय भीम' के बाद नानवेल फिर से सूर्या के साथ एक फिल्म करने जा रहे थे. मगर सूर्या 'कंगुवा' नाम की बिग बजट फिल्म में व्यस्त हो गए. इस दौरान नानवेल ने एक दूसरी स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया. वो कहानी रजनीकांत को सुनाई. रजनीकांत से अप्रूवल मिलने के बाद उसी कहानी पर फिल्म शुरू कर दिया. थलैवर 170 से फारिग होने के बाद नानवेल, सूर्या के साथ अपनी फिल्म शुरू करेंगे.

4 अक्टूबर को केरल में पूजा के साथ थलैवर 170 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसे 2024 में थिएटर्स में उतारने की तैयारी है. मगर फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. 

वीडियो: 'जेलर' की धाकड़ सफलता के बाद रजनीकांत, लोकेश कनगराज की ये तोड़ू एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()