The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tezaab Remake: Kartik Aryan and Shraddha Kapoor are replace by Ranveer Singh and Janhvi Kapoor?

'तेज़ाब' रीमेक से बाहर हुए कार्तिक-श्रद्धा, रणवीर-जाह्नवी करेंगे लीड रोल्स?

इस फिल्म को वही प्रोड्यूसर बना रहे हैं, जिन्होंने कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' प्रोड्यूस की थी.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 07:27 PM IST)
tezaab remake, shraddha kapoor, ranveer singh, janhvi kapoor,
अलग-अलग मौकों पर कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Tezaab का रीमेक बनाने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. ये फिल्म Kabir Singh के प्रोड्यूसर Murad Khetani प्रोड्यस करने वाले थे. पहले चर्चा थी कि फिल्म में Anil Kapoor और Madhuri Dixit वाले रोल्स Kartik Aaryan और Shraddha Kapoor करेंगे. फिर अचानक से फिल्म की बात ही बंद हो गई. अब ये फिल्म फिर से खबरों में आई है. कहा जा रहा है 'तेज़ाब' रीमेक के लिए Ranveer Singh और Janhvi Kapoor को अप्रोच किया गया है.

बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्रों के हवाले से इस बारे में एक रिपोर्ट छापी. इसमें बताया गया कि मुराद खेतानी रणवीर और जाह्नवी के साथ 'तेज़ाब' रीमेक बनाना चाहते हैं. हालांकि ये नहीं बताया गया कि कार्तिक और श्रद्धा इस प्रोजेक्ट से बाहर क्यों हो गए. हालांकि ये सिर्फ शुरुआती खबरें हैं. कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है. इसमें अब भी बदलाव की गुंजाइश रहती है.

'तेज़ाब' रीमेक बिल्कुल ही शुरुआती स्टेज में है. फिल्म की स्क्रिप्ट पर कितना काम हुआ और कितना बाकी है, ये किसी को नहीं पता. ये भी तय नहीं है कि फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा. अमूमन कास्टिंग फाइनल होने के बाद ही चीज़ें जगह पर आनी शुरू होती हैं. मगर ये फिल्म अभी इसी डिपार्टमेंट में फंसी हुई है.

कार्तिक को लेकर ये फिल्म बनाने की चर्चा इसलिए थी क्योंकि मुराद खेतानी के साथ उनके संबंध अच्छे हैं. मुराद ने भूषण कुमार के साथ मिलकर कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' प्रोड्यूस की थी. दोनों आए दिन इवेंट्स में भी साथ दिखाई देते रहते हैं. बीते दिनों सलमान खान की बर्थडे पार्टी पर कार्तिक और मुराद दोनों साथ देखे गए थे. मुराद खेतानी वही प्रोड्यूसर हैं, जो सलमान खान के साथ थलपति विजय स्टारर 'मास्टर' का हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे. मगर फिलहाल के लिए तो वो प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है.

रणबीर कपूर की संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' को भी मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है. इसके अलावा वो 'शेरशाह' फेम डायरेक्टर विष्णु वर्धन की अगली फिल्म पर भी पैसा लगा रहे हैं. कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म 'शहज़ादा' को लेकर खबरों में हैं. जो कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलो' की हिंदी रीमेक है. 'शहज़ादा' का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज़ किए जाने की खबरें हैं. इसके अलावा कार्तिक 'सत्य प्रेम की कथा', 'कैप्टन इंडिया', 'आशिकी 3' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं.

रणवीर सिंह, करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम कर रहे हैं. जाह्नवी कपूर, नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ काम कर रही हैं.  

हत्यारे का रोल निभाने के लिए कार्तिक आर्यन ने क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()