The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • tauba tauba singer karan aujla reacts after shoe thrown at him at an event

'तौबा-तौबा' फेम सिंगर के लाइव शो में शख्स ने फेंका जूता

Karan Aujla लाइव इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे. तभी भीड़ से उनकी तरफ एक जूता फेंका गया. भड़के सिंगर ने कहा, स्टेज पर आइए...

Advertisement
Karan Aujla
करण के गाने तौबा-तौबा को खूब पॉपुलैरिटी मिली.
pic
मेघना
9 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 03:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना खूब वायरल हुआ था. विकी कौशल की फिल्म Bad News का डांस नंबर Tauba Tauba. इस गाने का ना सिर्फ हुक स्टेप वायरल हुआ बल्कि इस पर लाखों रील्स भी बने. अब हाल ही में इसके सिंगर Karan Aujla को लेकर खबरें आ रही हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण लाइव इवेंट में परफॉर्म कर रहे हैं. बीच इवेंट में उनके ऊपर जूता फेंका जाता है. जिससे करण भड़क जाते हैं.

दरअसल ये वीडियो लंदन का बताया जा रहा है. जहां करण अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे. परफॉर्मेंस के बीच में ही भीड़ से एक जूता सीधे उनके सिर पर आकर गिरता है. करण पहले थोड़ा सा सकपका जाते हैं. फिर कहते हैं,

Image embed

इसी के साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सिक्योरिटी पर्सन्स उस शख्स को भीड़ से निकालकर बाहर ले जाते दिखते हैं जिसने उन पर जूता फेंका था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब फैल रहा है. हालांकि इस घटना के बाद करण ने अपने शो को कंटीन्यू किया. पहले आप ये दोनों वीडियोज़ देखिए- 

Image embed
Image embed

न्यूज़ एजेंसी IANS से बात करते हुए करण ने अपनी म्यूज़िकल जर्नी पर कहा,

Image embed

करण ने आगे कहा,

Image embed

करण इस साल दिसंबर में इंडिया टूर करेंगे. उनका कॉन्सर्ट 07 दिसंबर को चंडीगढ़ में. 13 दिसंबर को बैंगलुरू में. फिर 15 दिसंबर और 18 दिसंबर को दिल्ली में. 21 दिसंबर को मुंबई में होगा. 'तौबा-तौबा' के अलावा करण ने कई पॉपुलर पंजाबी गाने गाए हैं. जैसे 'जी नहीं लगदा', 'बचके बचके', 'रिम वर्सेज़ झांझर', 'व्हाइट ब्राउन ब्लैक'.  

वीडियो: 'छावा' का धांसू टीज़र देख विकी कौशल से तिबारा प्यार हो जाएगा

Advertisement

Advertisement

()