The Lallantop
Advertisement

ऑस्कर विनिंग Dune पर बनी सीरीज़ ऑफर हुई, तबु ने झट से ये काम कर डाला!

Dune: Prophecy से Tabu का पहला लुक सामने आया है. ये Dune फिल्म की टाइमलाइन से 10 हज़ार साल पहले की कहानी होगी.

Advertisement
pic
14 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 06:28 PM IST)
Dune: Prophecy, tabu
तबु 'ड्यून: प्रोफसी' में सिस्टर फ्रांसेस्का के रोल में दिखेंगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Dune: Prophecy से Tabu का पहला लुक आया है. वो इस सीरीज़ में सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभा रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने सीरीज़ में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने कहा कि इस सीरीज़ को बिना पलक झपकाए ही हां कर दिया था. इस बिग बजट फ्रेंचाइज़ सीरीज़ के लिए वो बेहद उत्साहित हैं. ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में तबु Emily Watson और Olivia Williams जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

इंडियन एक्सप्रेस ने न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से तबु का इटंरव्यू छापा है. इसमें उन्होंने ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया. तबु ने कहा, 

“ 'ड्यून: प्रोफेसी' में सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार  का रोल निभाना एक्ट्राऑर्डनरी एक्सपीरियंस था. जब मुझे इस सीरीज़ के लिए अप्रोच किया गया तो मैंने बिना पलक झपकाए ही हां कर दी. सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार बहुत दिलचस्प, बुद्धिमान और इमोशनली पावरफुल है. ऐसे कैरेक्टर के लिए क्रिएटर्स का भरोसा करना बतौर एक्टर मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.  सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार को गहराई से समझना और उसमें घुसने के प्रोसेस बहुत कठिन था. मैं ‘ड्यून प्रोफेसी’ जैसी मैसिव ग्लोबल फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं. इस सीरीज़ में मैंने इंडस्ट्री के कुछ अद्भुत क्रिएटर्स, एक्टर्स और क्रू के साथ काम किया है. जियो सिनेमा के ज़रिए मेरा ये शो दर्शकों के घर और उनके दिलों तक पहुंचने का इंतज़ार कर रही हूं.”

सीरीज़ ‘ड्यून: प्रोफेसी’ का कहानी फैंक हर्बर्ट की ड्यून से करीब 10 हज़ार साल पहले की होगी. ये सीरीज़  ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के नॉवल पर बेस्ड होगी. हालांकि पहले इस सीरीज़ का टाइटल ‘ड्यून: द सिस्टरहुड’ रखा गया था. सीरीज़ नवंबर में जियो सिनेमा पर रिलीज़ की जाएगी.

बात करें तबु के वर्क फ्रंट की तो वो हाल ही में आई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में नज़र आईं थी. इसमें उनके साथ अजय देवगन भी थे. ये दोनों की साथ में 10वीं फिल्म थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'औरों में कहां दम था' खास कमाल नहीं दिखा पाई.इसने 12 दिनों में महज़ 11.96 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा खबरें हैं कि तबु अजय की ही ‘दे दे प्यार दे 2’ में दिख सकती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि मेकर्स की तरफ से कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, तबु ‘दृश्यम 3’ में भी  नज़र आ सकती हैं.

वीडियो: 14 साल बाद इतनी खराब ओपनिंग! 'औरों में कहां दम था' ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया?

Advertisement

Advertisement

()