The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah to get new actress for Daya's role instead of Disha Vakani

'तारक मेहता....' में वापस नहीं आएगी दयाबेन बनने वाली दिशा वकानी

'तारक मेहता...' में पिछले कुछ सालों से कई एक्टर्स बदले जा चुके हैं.

Advertisement
taarak mehta dayaben disha vakani
सोढ़ी, टपू और अन्य कई किरदारों के एक्टर बदले जा चुके हैं.
pic
यमन
15 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2023, 06:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा की सभी बड़ी खबरों का फिक्स अड्डा, द सिनेमा शो:

#1. 15 मार्च को आएगा ‘टेड लासो’ का तीसरा सीज़न

Embed

ऐप्पल टीवी प्लस के शो ‘टेड लासो’ का तीसरा सीज़न 15 मार्च को रिलीज़ होने वाला है. शो का टीज़र आया है, जहां रिलीज़ डेट अनाउंस की गई.

#2. ‘स्पाइडर मैन’ की चौथी फिल्म पर काम शुरू

मार्वल के बॉस केविन फाइगी ने बताया है कि वो लोग ‘स्पाइडर मैन 4’ बनाने वाले हैं. एंटरटेनमेंट वीकली से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म के राइटर्स ने कहानी लिखना शुरू कर दिया है.

#3. ज़ी5 की सीरीज़ ‘ताज’ में नसीर-धर्मेन्द्र

नसीरुद्दीन शाह और धर्मेन्द्र ज़ी5 की सीरीज़ ‘ताज’ के लिए साथ नज़र आएंगे. दोनों इस सीरीज़ में अकबर और सलीम चिश्ती के किरदार निभाएंगे. इनके अलावा सीरीज़ में अदिति राव हैदरी, राहुल बोस और संध्या मृदुल भी काम करेंगे.

#4. ‘तारक मेहता...’ शो में नई दयाबेन आएंगी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के क्रिएटर असित मोदी ने बताया कि वो शो के लिए नई दयाबेन लाने का प्लान कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ओरिजनल एक्टर दिशा वकानी का वापस आना बहुत मुश्किल है.

#5. विदेशी सीरीज़ को हिंदी में अडैप्ट करेंगे सैफ

सैफ अली खान स्कैंडिनेवियन सीरीज़ Bron को हिंदी में अडैप्ट करने वाले हैं. सैफ इस सीरीज़ को प्रोड्यूस कर रहे हैं. साथ ही इसमें एक्टिंग भी करने वाले हैं.

#6. सनी देओल की ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ है. जहां तारा सिंह और सकीना के किरदार दिखाई देते हैं. अनिल शर्मा की ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

#7. मधुबाला की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस तय नहीं

मधुबाला की बहन मधुर ब्रिज भूषण ने बताया है कि वो एक्ट्रेस की बायोपिक पर काम करने वाली हैं. हालांकि मधुबाला के रोल के लिए अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि एक नामी एक्ट्रेस से उनकी बात चल रही है. लेकिन अभी कुछ तय नहीं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख की 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे अल्लू अर्जुन!

Advertisement

Advertisement

()