The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SVC63: Salman Khan transforming his physique for this Vamshi Paidipally film

सलमान खान के नए लुक ने तबाही मचा दी, SVC63 में बरपाएंगे क़हर!

सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि वेट ट्रेनिंग के साथ सलमान कलारीपयट्टू और कैलिस्थेनिक्स भी कर रहे हैं.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:23 PM IST)
SVC63, Salman Khan Transformation
SVC63 के लिए सलमान तगड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SVC63 से जुड़ा Salman Khan का कौन सा वीडियो इंटरनेट पर महावायरल है? Shahrukh Khan की King में Abhishek Bachchan का कौन सी तस्वीरें लीक हो गई हैं? क्या Rajinikanth की Jailer 2 और Mirzapur the Movie के बीव बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# SVC63 के लिए सलमान ने किया खूंखार ट्रांसफॉर्मेशन!

सलमान खान का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं. इसमें सलमान वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं. वो शर्टलेस हैं और वीडियो में उनकी पीठ नज़र आ रही है. इसमें सलमान पहले से काफी रिप्ड और मस्क्युलर दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर सैकड़ों फैन्स ने ये सलमान की ये वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं. ये भी कहा जा रहा है कि वेट ट्रेनिंग के साथ सलमान कलारीपयट्टू और कैलिस्थेनिक्स भी कर रहे हैं. फिल्म में उनके कई एक्शन सीन्स बताए जा रहे हैं. और सलमान सिर्फ तगड़ा फिज़ीक नहीं बनाना चाहते. बल्कि एजाइल यानी फुर्तीले एक्शन सीक्वेंस देना चाहते हैं. इसीलिए बताया जा रहा है कि उन्होंने SVC63 के सेट पर ही वर्कआउट एरिया सेटअप करवा लिया है. अब ये तस्वीरें, ये वीडियो कहां से आई? ये रियल है या AI, ये अब तक स्पष्ट नहीं है. कुछ लोग इसे AI जनरेटेड बता रहे हैं. वहीं, कई लोगों का दावा है कि ये रियल है और SVC63 की तैयारी का ही है. सलमान खान के रीसेंट पब्लिक अपीयरेंसेस में वो लीन-स्लीक लुक में दिखे. ऐसे में मुमकिन है कि फिल्म में उनका ऐसा ही मस्क्युलर फिज़ीक देखने को मिलेगा, जैसा इस वीडियो में नज़र आ रहा है.

# 24 जून को OTT पर आ जाएगी 'अवतार 3'

जेम्स कैमरन की 'अवतार: फायर एंड ऐश' अब OTT पर आने वाली है. डिज़्नी के अनाउंसमेंट के मुताबिक ये 24 जून को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी. ये 'अवतार' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म है. ये 19 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी.

# अनिल शर्मा की 'अर्जुन नागा' में अर्जुन रापमाल!

'गदर' वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा अपनी नई फिल्म बनाने जा रहे हैं. टाइटल है 'अर्जुन नागा'. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसमें अर्जुन रामपाल को नेगेटिव रोल में कास्ट किया गया है. अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा फिल्म के हीरो हैं. 17 मई को मुहूर्त पूजा के बाद इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 'किंग' से लीक हुआ अभिषेक बच्चन का लुक

'किंग' की शूटिंग चाहे भारत में हुई हो, या विदेश में... सेट से फोटो-वीडियो हर शेड्यूल में लीक हुए. बीते दिनों शाहरुख और दीपिका के गाने के बाद अब सेट से अभिषेक बच्चन की तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें वो एक कार के रूफ़ पर गन लिए खड़े दिख रहे हैं. डार्क मोनोक्रोम आउटफिट पर उन्होंने ओवरकोट पहना है. हेयरस्टाइल पिछली फिल्मों में उनके लुक से बिल्कुल अलग है. 'किंग' में अभिषेक मेन विलन का रोल कर रहे हैं. राघव जुयाल भी इसमें नेगेटिव कैरेक्टर में हैं. बताया जा रहा है कि अभिषेक और राघव फिल्म की अलग-अलग टाइमलाइंस पर नज़र आएंगे. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

# 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' से भिड़ेगी रजनीकांत की 'जेलर 2'?

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' को मेकर्स 4 सितंबर को रिलीज़ करने का प्लान कर रहे हैं. पिंकविला के मुताबिक इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी आ रही है. और इसीलिए टीम इसी डेट को फाइनल करना चाहती है. हालांकि अंतिम निर्णय होना अभी बाक़ी है. यदि ये फिल्म 4 सितंबर को आती है, तो इसका क्लैश 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' से होगा. वो भी 4 सितंबर को ही रिलीज़ हो रही है. 'जेलर 2' में में 'सेक्रेड गेम्स' फेम जतिन सरना और मिथुन ने नेगेटिव रोल किया है. मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति ने भी इसमें कैमियो किया. राम्या कृष्णन और विद्या बालन 'जेलर 2' की फीमेल लीड्स हैं.  

# यामी गौतम की 'नई नवेली' में जैकलीन का कैमियो!

यामी गौतम अपनी अगली फिल्म 'नई नवेली' की शूटिंग कर रही हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज़ ने इस फिल्म में स्पेशल रोल के लिए शूट किया. ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसका शूट मुंबई, भोपाल और मेरठ में होगा. आनंद एल राय के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को बालाजी मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं.

वीडियो: SVC63 में RAW एजेंट बने सलमान खान, 8 लुक टेस्ट में से 5 हुए फाइनल!

Advertisement

Advertisement

()