SVC63 में सलमान मचाएंगे डबल तबाही, विलन और हीरो दोनों बनेंगे!
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान डबल रोल कर रहे हैं. उनका ग्रे कैरेक्टर काफी वायलेंट बताया जा रहा है.

SVC63 में Salman Khan Double Role और उनके लुक्स के बारे में क्या अपडेट आया है? Akshay Kumar स्टारर Welcome to the Jungle के बारे में डायरेक्टर Ahmed Khan ने क्या अपडेट दिया है? Prabhas की Fauzi कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# SVC63: सलमान का डबल रोल तय, खूंखार है ग्रे कैरेक्टर!
सलमान खान स्टारर एक्शन थ्रिलर SVC63 के बारे में चर्चा है कि सलमान इसमें डबल रोल कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले इस फिल्म में उनके दो लुक्स में नज़र आने की चर्चा थी. मगर अब सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि सलमान इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं. और दोनों रोल में उनका लुक बिल्कुल अलग है. फिलहाल मनाली में उनके क्लीन शेव्ड स्लीक लुक वाले हेरोइक सीन फिल्माए जा रहे हैं. इसके बाद हैदराबाद में जो शूट होगा, उसमें सलमान के ग्रे कैरेक्टर वाले सीक्वेंस शूट होंगे. इस शेड्यूल में फिल्म का विलन भी शामिल रहेगा. और दोनों के कुछ धुआंधार एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे. उनके ग्रे शेड वाला लुक इससे बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. उसमें सलमान अपनी अब तक की सभी फिल्मों से अलग अवतार में दिखेंगे. फिजिकली भी वो लुक स्लीक नहीं, तगड़ा होगा. फैन्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट करके मेकर्स से अपील कर रहे हैं, कि सलमान को ऐसा गेटअप दें. मगर तेलुगु 360 के मुताबिक वामसी पैडिपल्ली ने ये लुक लॉक कर दिया है. अब फैन्स को फिल्म के पहले वीडियो एसेट का इंतज़ार है. और देखना ये है कि वामसी पैडिपली सलमान को किस अंदाज़ में दिखाते हैं.
# जून में आएगा 'स्पाइडर मैन' का सेकेंड ट्रेलर?
टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के सेकेंड ट्रेलर के बारे में अपडेट है. हालांकि मेकर्स ने ये अनाउंसमेंट नहीं किया है. मगर सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हैं. इनमें कोरियन मीडिया रेटिंग बोर्ड पर फिल्म का ट्रेलर लिस्टेड है. ड्यूरेशन है 44 सेकेंड. ऐसी ही एक पोस्ट के मुताबिक ये ट्रेलर जून के पहले हफ्ते में रिलीज़ किया जाएगा. ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.
# "चुनरी-चुनरी रीमिक्स से वरुण सलमान खान नहीं बन सकता"
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज़ से पहले ही विवादों में आ गई है. और वजह है सलमान खान के गाने का रीमेक. इस फिल्म के लिए 'बीवी नं. 1' के गाने 'चुनरी-चुनरी...' का रीमेक बनाया गया है. हाल ही में ये गाना रिलीज़ हुआ. पब्लिक तो इसकी भद्द पीट ही रही है. मगर ओरिजनल गाने के सिंगर अभिजीत ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज़ में इसकी जमकर आलोचना की. ANI से चर्चा में उन्होंने कहा-
"मैंने ये गाना सुना, तो मुझे लगा भजन है. वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता. वो सिर्फ सेकेंड हैंड फिल्में करता है."
# 3 दिसंबर को आएगी प्रभास की 'फौजी'?
प्रभास स्टारर 'फौजी' के दिसंबर में रिलीज़ होने की ख़बरें हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि मेकर्स इसे 3 दिसंबर को रिलीज़ करना चाह रहे हैं. फिल्म के टीज़र को लेकर भी चर्चाएं हैं. कहा जा रहा है कि 4 जून को 'पेद्दी' की रिलीज़ के बाद 'फौजी' का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा. वीडियो एसेट बनकर तैयार है. मेकर्स अच्छा दिन तय करके इसे रिलीज़ करेंगे. ऑफिशियल अनाउंसमेंट होते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
# "पांच गानों वाला फुल मसाला पैकेज है वेलकम 3"
अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टु द जंगल' के दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं. इसके भोजपुरी सॉन्ग को पब्लिक से मिक्स्ड रिएक्शन मिले. डायरेक्टर अहमद खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म का एल्बम सिर्फ म्यूजिकल नहीं, बल्कि नैरेटिव को आगे बढ़ाएगा. बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में उन्होंने कहा, "फिल्म में कुल पांच गाने हैं. और कुछ सिचुएशनल शॉर्ट सॉन्ग्स भी हैं. सभी गानों में ह्यूमर और विट मिलेगा. ये फिल्म कम्प्लीट मसाला पैकेज है. और इसके गाने इसके नैरेटिव का हिस्सा हैं." हम याद दिला दें कि ये फिल्म 26 जून को रिलीज़ होगी.
# अभय-शनाया की 'जेकब कॉर्डोसो' सीधे OTT पर आएगी
अभय वर्मा और शनाया कपूर स्टारर फिल्म 'जेकब कॉर्डोसो' अब सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक अब ये सीधे OTT पर आएगी. मेकर्स जल्द ही इसकी प्रीमियर डेट अनाउंस करेंगे. इसे शुजात सौदागर डायरेक्ट कर रहे हैं.
वीडियो: SVC63: सलमान खान करेंगे 30 विदेशी फाइटर्स का सामना

