The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SVC63: Salman Khan Film got Rajpal Yadav Yadav to play his Right Hand Man | Vamshi Paidipally

SVC63 में सलमान के ख़ास बटन का रोल कर रहे राजपाल यादव!

राजपाल यादव ने सलमान खान और नयनतारा की फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है.

Advertisement
pic
29 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 04:57 PM IST)
Salman Khan, Rajpal Yadav
SVC63 अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी. इसे नेशनल अवॉर्डी डायरेक्ट वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की SVC63 में Rajpal Yadav किस तरह का किरदार निभा रहे हैं? Mirzapur: The Movie के बारे में Divyendu Sharma ने क्या बताया? क्या Yash की Toxic दोबारा Postpone होने की वजह OTT Deal न हो पाना है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# राजपाल यादव ने शुरू किया SVC63 का शूट

सलमान खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म SVC63 से राजपाल यादव के जुड़ने की ख़बरे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राजपाल ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में राजपाल सलमान के ख़ास आदमी का रोल करेंगे. उनका किरदार फिल्म की कहानी की ज़रूरी कड़ी बताया जा रहा है. सलमान को लगा कि राजपाल इस रोल के लिए परफेक्ट हैं. इसलिए उन्होंने ही राजपाल का नाम रेकमेंड किया था. वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.

# ऐन हैथवे-डकोटा जॉनसन की 'वेरिटी' का टीज़र आया

ऐन हैथवे और डकोटा जॉनसन स्टारर 'वेरिटी' का टीज़र आया है. ये कॉलीन हूवर के इसी नाम के नॉवल पर बेस्ड डार्क सायकोलॉजिकल थ्रिलर है. जोश हार्टनेट फिल्म के मेल लीड हैं. टीज़र में दिखाया गया है कि ऐन हैथवे के कैरेक्टर वेरिटी का एक्सिडेंट हो जाता है. उसके बाद अजीब सी घटनाएं घटती हैं. अब ये घटनाएं हैं या कल्पना, ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा. माइकल शोवॉल्टर के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

# "फुल पैसा वसूल फिल्म है मिर्ज़ापुर: द मूवी"

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का इंतज़ार लाखों फैन्स कर रहे हैं. हाल ही में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा ने न्यूज़ 18 से इस फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने कहानी से जुड़ी कोई जानकारी तो नहीं दी. मगर ये ज़रूर कहा कि फिल्म तीनों सीज़ंस से भी बड़े स्केल पर बनी है. उन्होंने कहा, 

"ये फुल पैसा वसूल फिल्म है. धुआंधार फाइट सीन्स हैं. लेयर्ड स्टोरी है. एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगी ये फिल्म." 

हम बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल सहित पूरी OG कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नज़र आएंगे. रवि किशन ने इसमें नेता का रोल किया है. 'पंचायत' वाले जितेंद्र कुमार के साथ सुशांत सिंह, सोनल चौहान और मोहित मलिक भी इसमें ज़रूरी किरदार में नज़र आएंगे. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'टॉक्सिक' फिर पोस्टपोन, यश की फिल्म को नहीं मिले ख़रीदार!

यश की 'टॉक्सिक' एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है. अब ये 4 जून को रिलीज़ नहीं होगी. यश ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. 19 मार्च को जब ये पोस्टपोन हुई थी, तब मिडिल ईस्ट वॉर को इसकी वजह बताया गया था. और इस बार कहा जा रहा है कि इसका ग्लोबल रिलीज़ शेड्यूल इसे टालने की वजह है. यश ने X पर लिखा, "टॉक्सिक बनकर तैयार है. इस समय हम इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप से जुड़े निर्णय ले रहे हैं. इसी वजह से हमने इसकी रिलीज़ डेट बदलने का फैसला लिया है. पहले ये फिल्म 4 जून को रिलीज़ होने वाली थी. मगर अब हम इसे बाद में एक नई और दुनियाभर में एक साथ तय की गई तारीख पर रिलीज़ करेंगे." ये तो यश कह रहे हैं. मगर यश की इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले आई डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट कुछ और ही बता रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 'टॉक्सिक' के OTT राइट्स की डील ही नहीं हो पाई है. 13 अप्रैल को ग्रेट आंध्रा ने रिपोर्ट किया था कि मेकर्स 'टॉक्सिक' के डिजिटल राइट्स की डील 250 करोड़ रुपये में करना चाहते हैं. मगर ये कीमत चुकाने के लिए कोई भी OTT प्लैटफॉर्म राज़ी नहीं है. जो बेस्ट डील 'टॉक्सिक' को ऑफर हुई है, वो 110 करोड़ रुपये की है. एक और ट्विस्ट ये है, कि यश नेगोसिएशंस के दौरान OTT प्लैटफॉर्म्स के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग करने के पक्ष में ही नहीं हैं. और फिल्म देखे बग़ैर डिजिटल डील की ऑफर प्राइस बढ़ाने से OTT प्लैटफॉर्म्स कतरा रहे हैं. इसीलिए चर्चा थी कि 'टॉक्सिक' एक बार फिर पोस्टपोन होगी. और आखिरकार वही हुआ.

# 10 जुलाई को जापान में रिलीज़ होगी 'धुरंधर'

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' जापान में भी रिलीज़ की जाएगी. मेकर्स ने जैपनीज़ में इसका ट्रेलर और पोस्टर भी रिलीज़ किया है. वहां ये 10 जुलाई को रिलीज़ होगी. इस फिल्म ने दुनियाभर से 1307.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसने कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर टॉप स्कोरर 'दंगल' को नहीं हिला सकी. 2070 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 'दंगल' अब भी इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म की जगह पर बनी हुई है. अब देखना ये है कि जापान रिलीज़ के बाद 'धुरंधर' 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

# साई पल्लवी नहीं रुक्मिणी वसंत बनेंगी MS सुब्बुलक्ष्मी!

लेजेंडरी क्लासिकल सिंगर भारत रत्न MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक बन रही है. इसमें उनका किरदार साई पल्लवी निभाने वाली थीं. मगर अब ख़बर है कि साई पल्लवी को रुक्मिणी वसंत ने रिप्लेस कर दिया है. 123 तेलुगु के मुताबिक साई पल्लवी फिलहाल नितेश तिवारी की 'रामायण' पर फोकस्ड हैं. इसलिए रुक्मिणी वसंत को लाया गया है.

वीडियो: राजपाल यादव की मदद वाली खबरों पर उनके भाई का दावा- 'किसी ने एक रुपया नहीं दिया'

Advertisement

Advertisement

()