The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SVC63: Salman Khan and his clone/body double is said to be fighting in this Vamshi Paidipally Film

सलमान की SVC63 का सबसे बड़ा ट्विस्ट! स्पाय, क्लोन और धुआंधार जंग

डायरेक्टर वामशी पैडिपली और 'धुरंधर' की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने डिज़ाइन किया सलमान खान का खूंखार नेगेटिव लुक.

Advertisement
pic
1 जून 2026 (पब्लिश्ड: 06:28 PM IST)
Salman Khan, SVC63
SVC63 अगले साल ईद पर यानी 9 या 10 मार्च को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Salman Khan की SVC63 में Vamshi Paidipally Body Double वाला कॉन्सेप्ट दिखाने वाले हैं? Sanjay Dutt की Kaante 2 के बारे में Sanjay Gupta ने क्या अपडेट दिया? क्या Khalnayak Returns में Jackie Shroff भी नज़र आएंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# SVC63 का प्लॉट लीक, जुलाई में होगा बड़ा धमाका!

सलमान खान स्टारर SVC63 के प्लॉट से जुड़ा नया अपडेट है. अव्वल तो सलमान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं. फोटो इनडोर शूटिंग की दिख रही हैं. कुछ लोग इसे ओरिजनल तो कुछ AI जनित बता रहे है. साथ ही सोशल मीडिया पर ये भी पढ़ने में आ रहा है कि SVC63 में बॉडी डबल वाला कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा. सलमान फिल्म में स्पाय बने हैं. और उनका बॉडी डबल एंटी हीरो के रोल में भयानक तबाही मचाएगा. दोनों का कैरेक्टर स्केच बिल्कुल अलग है. उनका ग्रे कैरेक्टर सायको और काफ़ी ब्रूटल बताया जा रहा है. ये पूरा सीक्वेंस हैदराबाद में शूट होगा. मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह और वामसी पैडिपली ने मिलकर सलमान खान का एंटी हीरो लुक डिज़ाइन किया है, जो सलमान के अब तक के सभी लुक्स से बिल्कुल अलग है. फिल्म के टाइटल प्रोमो और टीज़र की रिलीज़ डेट के बारे में भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि इसका प्रोमो 27 जुलाई को डायरेक्टर वामसी पैडिपली के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा. और टीज़र सलमान के बर्थडे पर 27 दिसंबर को आएगा. सलमान की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड देखें, तो जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के वीडियो एसेट लाए जाने का ट्रेंड रहा है. इसलिए ये थ्योरी सही मालूम पड़ रही है. हालांकि अभी मेकर्स ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है.

# अगले साल आएगी 'अ माइनक्राफ्ट मूवी स्क्वेयर्ड'

जेसन मोमोआ और जैक ब्लैक स्टारर फिल्म 'माइनक्राफ्ट' के सीक्वल का टाइटल अनाउंस हो गया है. टाइटल है 'अ माइनक्राफ्ट मूवी स्क्वेयर्ड'. साल 2025 में आया इसका प्रीक्वल वॉर्नर ब्रदर्स का सेकेंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग प्रोजेक्ट रहा. सीक्वल में जेसन और जैक के साथ कर्स्टन डंस्ट भी नज़र आएंगी. जारेड हेस के डायरेक्शन में बन रही ये फिलम 23 जुलाई 2027 को रिलीज़ होगी.

# सलमान के ब्लैक बक केस पर बनी 'काला हिरण'

सलमान खान के काला हिरण शिकार वाले केस पर फिल्म बनी है. टाइटल है 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी'. मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है. इसमें लीड एक्टर स्नाइपर गन से निशाना लगाते दिख रहे हैं. कलाई पर सलमान खान जैसा फिरोज़ा जड़ा ब्रेसलेट और कान में मुरकी है. प्रोड्यूसर अमित जानी की पोस्ट के मुताबिक, फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा और लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को भी एक्सप्लोर किया गया है. 'उदयपुर फाइल्स' वाले भरत एस. श्रीनेत इसके डायरेक्टर हैं.

# संजय दत्त की 'कांटे' का सीक्वल बनाएंगे संजय गुप्ता

संजय दत्त स्टारर 'कांटे' का सीक्वल बनने जा रहा है. इन कॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट पर डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 'कांटे 2' पर काम शुरू कर दिया है. स्क्रिप्ट का आइडिया उनके पास है. अब वो इसकी लिखाई शुरू करेंगे. ये संजय दत्त और संजय गुप्ता का 11वां कोलैबरेशन होगा. दोनों की साथ में पहली फिल्म 'आतिश' (1994) थी और 10वीं 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) थी.

# 'खलनायक रिटर्न्स' में कमिश्नर बनेंगे जैकी श्रॉफ

संजय दत्त स्टारर 'खलनायक' रिटर्न्स में जैकी श्रॉफ भी नज़र आएंगे. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जैकी ने खुद ये बात कन्फर्म की. बकौल जैकी, वो इस फिल्म में कमिश्नर का किरदार निभाएंगे. ये इंस्पेक्टर राम कुमार सिन्हा का वही कैरेक्टर है जो 'खलनायक' में था. जुलाई में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 12 जून को रिलीज़ होगी अली फ़ज़ल की 'राख'

अली फ़ज़ल स्टारर वेब सीरीज़ 'राख' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 12 जून को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी. ये एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा शो है जिसमें अली फ़ज़ल पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी इसमें लीड रोल्स में हैं. इसे प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: SVC63 से जुड़े बड़े खुलासे, लीक प्लॉट ने बढ़ाया सस्पेंस!

Advertisement

Advertisement

()