The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SVC63: Akshaye Khanna and Fahadh Faasil in Race to Become the Main Villain in Salman Khan Starrer

सलमान की SVC63 का मेन बनने के लिए अक्षय खन्ना और फाहद फ़ासिल में होड़ मची!

मेकर्स पहले अरविन्द स्वामी को भी विलन के रोल में एक विकल्प की तरह देख रहे थे.

Advertisement
pic
5 मई 2026 (अपडेटेड: 5 मई 2026, 12:26 PM IST)
akshaye khanna, dhurandhar, salman khan, svc63, aavesham, fahadh faasil,
SVC63 साल 2027 की ईद पर रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SVC63 के लिए Vamshi Paidipally और Dil Raju एक पैन इंडिया स्टारकास्ट असेंबल कर रहे हैं. Salman Khan और Jawan फ़ेम Nayanthara तो इसमें हैं हीं, Rajpal Yadav भी फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे. लगे हाथ मेकर्स ने फिल्म के मेन विलन की खोज भी शुरू कर दी है. चर्चा है कि इसके लिए टॉप कंटेंडर Fahadh Faasil और Akshaye Khanna हैं.

नेशनल अवॉर्ड विनर फ़हाद, मलयाली और तमिल सिनेमा के जाने-माने नाम हैं. वो 'आवेशम', 'विक्रम' और 'पुष्पा' जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्हें मॉडर्न इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है. दूसरी तरफ़, अक्षय खन्ना ने 'छावा' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों से अपने एंटी-हीरो इमेज को और पुख्ता किया है. SVC63 में सलमान से लोहा लेने के लिए सबसे बड़े दावेदार यही दोनों माने जा रहे. दिल राजू और वामसी ने उनसे शुरुआती डिस्कशन शुरू कर दिए हैं. 

मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"स्क्रिप्ट को ऐसे एक्टर की जरूरत है जो सलमान के सामने बराबरी से खड़ा हो सके. फहाद और अक्षय, दोनों की अपनी अलग-अलग स्टाइल और एनर्जी है. इसी वजह से मेकर्स किसी एक्टर को फाइनल करने में जल्दबाज़ी नहीं कर रहे. वैसे टीम पहले अरविंद स्वामी के नाम पर भी विचार कर रही थी."

कुछ समय पहले खबर आई थी कि अरविन्द स्वामी और अनिल कपूर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं. लेकिन मेकर्स ने उनके नाम ऑफिशियली कभी अनाउंस नहीं किए. संभव है अरविन्द की तरह अनिल को भी विलन के रोल के लिए ही अप्रोच किया गया हो. मगर बात न जमने पर वो फहाद और अक्षय की ओर मुड़ गए. हालांकि संभावना इस बात की भी है कि वो अनिल से किसी दूसरे रोल के संबंध में डिस्कशन कर रहे हों. लेकिन अब तक किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है.

वैसे, मेकर्स फिलहाल सलमान और नयनतारा के साथ SVC63 का मनाली शेड्यूल शूट करने वाले हैं. उससे निपटकर वो हैदराबाद वाले शेड्यूल पर काम करेंगे. वहीं सलमान और फिल्म के विलन का फेस-ऑफ होगा. बताया जा रहा है कि हैदराबाद में शूटिंग शुरू होने से पहले ही किसी एक नाम को विलन के किरदार में फाइनल कर लिया जाएगा.

वीडियो: सलमान की SVC63 में होगा ‘एनिमल’ से भी खतरनाक एक्शन?

Advertisement

Advertisement

()