फिल्मी दुनिया में क्या हो रहा है, कौन सी नई फिल्में आने वाली हैं, कौन सी नईफिल्में अनाउंस हुई हैं इन सभी की जानकारी एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो आपबिल्कुल सही जगह पर हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए, अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' काट्रेलर कैसा है, नवाज़ और भूमि किस नई फिल्म में नज़र आने वाले हैं और सनी लियोनीके साथ क्या धोखाधड़ी हो गई है. 1. नेटफ्लिक्स की 'स्ट्रेंजर थिंग्स 4', दो पार्टमें होगी रिलीज़ नेटफ्लिक्स की मच अवेटेड सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के चौथे सीज़नका नया पोस्टर रिलीज़ हो गया. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इसके चौथेसीज़न को दो पार्ट में रिलीज़ किया जाएगा.SCREAMING AT FULL VOLUME, STRANGER THINGS IS FINALLY COMING BACK 🔊SEASON 4 VOLUME 1 ARRIVES MAY 27 SEASON 4 VOLUME 2 ARRIVES JULY1#StrangerThings4 pic.twitter.com/hLoYNNj6VX — Netflix India (@NetflixIndia)February 17, 2022 पहला पार्ट 27 मई और दूसरा पार्ट एक जुलाई को आएगा. 2. सुधीरमिश्रा की फिल्म 'अफवाह' में दिखेंगे नवाज़-भूमि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और भूमिपेडणेकर फिल्म 'अफवाह' में साथ दिखाई देंगे. भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा की इसफिल्म को डायरेक्ट करेंगे सुधीर मिश्रा.NAWAZUDDIN SIDDIQUI - BHUMI PEDNEKAR: SUDHIR MISHRA TO DIRECT 'AFWAAH' FORANUBHAV SINHA - BHUSHAN KUMAR... #NawazuddinSiddiqui and #BhumiPednekar willessay main roles in quirky thriller #Afwaah... Directed by #SudhirMishra... Willbe filmed in #Alwar in #Rajasthan. pic.twitter.com/R1EA7q05XR— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2022 इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंगराजस्थान में जल्द ही शुरू की जाएगी. 3. अक्षय की 'पृथ्वीराज' तमिल-तेलुगु भाषा मेंभी होगी रिलीज़ अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' 10 जून को रिलीज़ हो रही है. येहिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ होगी. मेकर्स ने फिल्म के तमिलऔर तेलुगु पोस्टर्स को रिलीज़ किया. 4. अक्षय कुमार-कृति सेनन की 'बच्चन पांडे' काट्रेलर आया अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर आज सुबह आ गया. इस एक्शनफिल्म के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी कमाल की कॉमेडी करते दिख रहे हैं.मूवी में कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी. मूवी 18 मार्च को रिलीज़ हो रहीहै. 5. 'ब्लडी ब्रदर्स' में दिखेंगे जयदीप अहलावत-ज़ीशान अय्यूब 'पाताल लोक' फेमजयदीप अहलावत और ज़ीशान अय्यूब जल्द ही ज़ी5 की सीरीज़ 'ब्लडी ब्रदर्स' में नज़रआएंगे. जिसका टीज़र आ गया है. ये सीरीज़ ब्रिटिश मिस्ट्री-थ्रिलर टीवी सीरीज़'गिल्ट' का हिंदी अडेप्टेशन होगी. 6. 'DID लिटिल मास्टर्स' में जज बनेंगीमौनी-सोनाली सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय जल्द ही टीवी स्क्रीन पर वापसी करने वालीहैं. दोनों ही डांस रिएलिटी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' की जज होंगी. कल मेकर्स नेशो का नया प्रोमो रिलीज़ किया. जिसमें रेमो डिसूज़ा भी दिख रहे हैं. 12 मार्च से शोटेलीकास्ट किया जाएगा. 7. सोनी लिव की सीरीज़ 'अनदेखी 2' का ट्रेलर रिलीज़ सोनी लिवकी सीरीज़ 'अनदेखी' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. इस थ्रिलर सीरीज़ की कहानीवहीं से शुरू होगी जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था. इस बार सीरीज़ में कई नएकैरेक्टर्स जुड़ेंगे. इसे 04 मार्च से देखा जा सकेगा. 8. कंगना ने बताया बच्ची केवीडियो पर क्यों भड़की थीं बीते दिनों कंगना, आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्मके एक सीन को कॉपी करने वाली छोटी बच्ची पर भड़क गई थीं. इंस्टा पोस्ट करकेउन्होंने इस पर एक्शन की मांग भी की थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके इसस्टेटमेंट का फिल्म के बिज़नेस पर कोई असर पड़ेगा, तो उन्होंने कहा, कि वो सिर्फ उनबच्चों की बात कर रही थीं जिनका शोषण किया जा रहा है. उन्हें नहीं लगता कि इससेकिसी के भी बिज़नेस को नुकसान पहुंचेगा. 9. 'रईस' के प्रमोशन में हुई युवक की मौतवाले मामले में सुनवाई साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के प्रमोशन केदौरान एक युवक की मौत हो गई थी. शाहरुख को देखने उमड़ी भीड़ में हुई भगदड़ से एकव्यक्ति की जान चली गई थी. उसके घरवालों ने शाहरुख के खिलाफ कंम्प्लेन करवायी थी.इसी कंम्प्लेन को रद्द करने की पिटीशन पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़ितपरिवार चाहे तो कोर्ट, शाहरुख से इस सिलसिले में माफी मांगने को कह सकती है. निचलीअदालत में केस का ट्रायल चलेगा तो भारी भीड़ हो सकती है. कोर्ट में अगली सुनवाई 24फरवरी को होगी. 10. मुंबई में आज ट्रेडिशनल तरीके से शादी करेंगे विक्रांत मेसी खबरथी कि विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी. बताया जारहा है कि आज मुंबई में दोनों ट्रेडिशनल तौर पर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इसवेडिंग फंक्शन में क्लोज़ फ्रेंड्स और फैमिली के लोग ही होंगे. 11. फरहान अख्तर औरशिबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी कोशादी करने जा रहे हैं. इसके पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है. सोशलमीडिया पर उनके संगीत और मेंहदी सेरेमनी की फोटोज़ फैल रही हैं. 12. सनी लियोनी नेधनी ऐप से 2000 रुपये का लोन लिया? एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ऐप बेस्ड लोन देने वालीकंपनी धनी पर आरोप लगाया है. सनी ने दावा किया है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमालकरके किसी ने ऐप से दो हज़ार रुपये का लोन मांगा है. जिसके चलते उनका सिबिल स्कोरकम हो गया है. बीते दिनों सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कंपनी को टैग करते हुएशिकायत दर्ज की थी. जिसपर एक्शन लेते हुए कंपनी ने इस प्रॉब्लम को रिज़ॉल्व कर दियाहै. सनी ने इसके लिए कंपनी को थैंक्यू भी कहा.Thank you @IVLSecurities @ibhomeloans @CIBIL_Official for swiftly fixing this &making sure it will NEVER happen again. I know you will take care of all theothers who have issues to avoid this in the future. NO ONE WANTS TO DEAL WITH ABAD CIBIL !!! Im ref. to my previous post.— sunnyleone (@SunnyLeone) February 17, 2022 वहीं कुछ लोग उनके साथ हुई धोखाधड़ीका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं. कह रहे हैं कि जब मांगना ही था तो सिर्फ दो हज़ार रुपयेही क्यों मांगे, लाखों रुपए मांगे जा सकते थे. 13. प्रकाश पादुकोण पर बनने वालीफिल्म पर काम कर रहीं दीपिका दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पिता प्रकाश पादुकोण परबनने वाली फिल्म पर काम कर रही हैं. साइरस ब्रोचा के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुएदीपिका ने बताया कि उनकी पिता पर बन रही फिल्म में उनकी स्पोर्ट्स जर्नी को दिखायाजाएगा. 14. मधुर भंडारकर की फिल्म 'बबली बाउंसर' में तमन्ना तमन्ना भाटिया जल्द हीमधुर भंडारकर की नई फिल्म 'बबली बाउंसर' में दिखाई देने वाली हैं. जिसकी शूटिंग आजसे शुरू हो गई है. फिल्म की कहानी क्या होगी, तमन्ना के अलावा इसमें और किसे कास्टकिया जाएगा.TAMANNAAH BHATIA IN & AS 'BABLI BOUNCER': MADHUR BHANDARKAR DIRECTS...#TamannaahBhatia will essay lead role in #BabliBouncer... Directed by#MadhurBhandarkar... #FoxStarStudios and #JungleePictures join hands to producethis coming-of-age, feel good and light-hearted story.pic.twitter.com/kj1WqD4ofk— taran adarsh (@taran_adarsh) February 18, 2022 अभी इसे लेकर कुछ भी रिवील नहींकिया गया है. 15. एकता कपूर ने बताया क्या 'बिग बॉस' जैसा होगा 'लॉकअप' कंगना रनौतऔर एकता कपूर का शो 'लॉकअप' 27 फरवरी से शुरू होने वाला है. कहा जा रहा है कि शो काकॉन्सेप्ट 'बिग बॉस' से मिलता-जुलता है. जब एकता से इस बारे में पूछा गया तोउन्होंने कहा, ''ज़ाहिर तौर पर शो का 'बिग बॉस' से कड़ा कॉम्पटीशन रहने वाला है.लोग तरह-तरह की बातें कहेंगे. दसियों शोज़ हैं जिनमें कई बार एक जैसी कहानियांदेखने को मिलती हैं. लेकिन वो सब कहीं ना कहीं अलग हैं. कैप्टिव रिएलिटी और ओरिजनलकैप्टिव रिएलिटी में फर्क हमेशा रहेगा. आप खुद देखिए ये कितना अलग होता है.'' तो येथी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसेरोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया जाता है.