The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny Deol to Recreate His Most Iconic Rocket Launcher Scene in Border 2

'बॉर्डर 2' में सनी देओल अपने करियर का सबसे आइकॉनिक सीन रीक्रिएट करने जा रहे हैं

इस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसमें सनी देओल को देखकर पूरा क्रू हैरान रह गया.

Advertisement
sunny deol, border, border 2,
सनी देओल ने 'गदर 2' में हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन भी दोबारा किया था.
pic
शुभांजल
28 मई 2025 (पब्लिश्ड: 03:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sunny Deol के स्क्रीन पर आते ही फैन्स उनसे लार्जर दैन लाइफ एक्शन की उम्मीद करते हैं. फिर चाहे वो Gadar में पंप उखाड़ना हो, Maa Tujhe Salaam में गोली खाकर भी चलते जाना हो. या फिर Border में हाथों से रॉकेट लॉन्चर चलाना हो. फैन्स Border 2 में भी उन्हें ऐसे ही दमदार एक्शन करते देखना चाहते हैं. इसलिए अब जो अपडेट आई है, उसे देखकर लगता है कि मेकर्स ने लोगों के मन की बात पढ़ ली है. खबर है कि सनी ‘बॉर्डर 2’ में अपने रॉकेट लॉन्चर वाले इस सीन को रीक्रिएट करने जा रहे हैं.

ओरिजिनल 'बॉर्डर' फिल्म को अपने जबरदस्त डायलॉग्स, यादगार गानों और धुआंधार वॉर सीक्वेंस के लिए जाना जाता है. इसके कलाइमैक्स में सनी पाकिस्तानी टैंक्स का सामना करने के लिए खुद रॉकेट लॉन्चर उठाकर निकल पड़ते हैं. अब उनके इस आइकॉनिक सीन को दोहराया जा रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए E-टाइम्स के एक सूत्र ने कहा,

Image embed

Image embed

 'बॉर्डर 2' में होने वाले इस सीन के बारे में और जानकारी देते हुए इस सोर्स ने कहा,

Image embed

जहां तक फिल्म की बात है, 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं. इसका प्लॉट 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है. भूषण कुमार इसे देश की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा के रूप में डेवलप कर रहे हैं. इसी वजह से फिल्म की शूटिंग भी फुल स्पीड में चल रही है. खबर है कि अगस्त तक इसकी शूटिंग भी पूरी हो जाएगी. मेकर्स इसे अगले साल रिपब्लिक डे से ठीक पहले 23 जनवरी को रिलीज करने वाले हैं. 

वीडियो: सनी देओल की जाट के जिस सीन पर हंगामा हुआ, मेकर्स ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()