The Lallantop
Advertisement

सनी देओल से पूछा, 'जाट' कितना कमाएगी, बोले- मुझे नंबर्स से फर्क नहीं पड़ता

Sunny Deol ने Jaat के Trailer को मिल रहे पॉज़िटिव रिस्पॉन्स पर बात की. साथ ही बताया कि जनता की इतनी उम्मीदों से डर क्यों लगता है.

Advertisement
sunny deol, jaat
सनी देओल की 'जाट' का क्लैश उन्हीं की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' से हो रही है.
pic
मेघना
2 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 04:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sunny Deol इन दिनों अपनी फिल्म Jaat का प्रमोशन कर रहे हैं. ये फिल्म Gopichandh Malineni के साथ उनका पहला कोलैबरेशन है. 'जाट' के ट्रेलर को कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब हाल ही में सनी देओल ने 'जाट' और अपनी आने वाली फिल्म Lahore 1947 पर बात की. सनी देओल ने 'जाट' की कमाई और Aamir Khan के साथ काम करने पर भी बात की.

सनी देओल 'जाट' के प्रमोशन के लिए कोमल नाहटा के शो पर पहुंचे थे. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है 'जाट' कितनी कमाई करेगी? आज कल 200-400 करोड़ के नंबर्स चल रहे हैं. उनके हिसाब से 'जाट' कितने करोड़ रुपये कमाएगी. तो सनी देओल ने कहा,

Embed

सनी देओल ने आगे कहा,

Embed
Embed

सनी देओल ने 'लाहौर 1947' पर भी बात की. बताया कि ये ऐसी फिल्म है जिसे जनता देखना चाहेगी. उन्होंने कहा,

Embed

'लाहौर 1947' को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. उन्होंने सनी देओल के साथ 'दामिनी', 'घायल' और 'घातक' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में बनाई हैं. उनके साथ काम करने पर सनी देओल बोले,

Embed

Embed

'लाहौर 1947' के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. आमिर की 'लगान' और सनी देओल की 'गदर' का बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था. जब सनी से पूछा गया कि इतने सालों बाद आमिर के साथ काम करके कैसा लग रहा है, तो बोले,

Embed

सनी देओल ने 'जाट' के एक्टर रणदीप हुड्डा पर भी बात की. बोले वो सेट पर बहुत मज़ाक-मस्ती करते थे. मगर काम में बहुत प्रोफेशनल हैं. उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. वैसे 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है.कमाल की बात ये है कि इसी दिन सनी देओल की साल 2018 में आई 'भैयाजी सुपरहिट' सिनेमाघरों में री-रिलीज़ होने जा रही है. ये सनी देओल वर्सज़ सनी देओल जैसा होने जा रहा है. बाकी 'जाट' कितनी कमाई करती है, लोगों को कितनी पसंद आती है ये तो इसकी रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा.

वीडियो: किन आरोपों की वजह से Shah Rukh की DDLJ को Sunny की पुरानी फिल्म से जोड़ा जा रहा है?

Advertisement

Advertisement

()