The Lallantop
Advertisement

चार बड़े शहरों में होगा 'गदर' का स्पेशल प्रीमियर, सनी, अमीषा होंगे शामिल

'गदर' को सिर्फ उसके एक्शन और डायलॉग्स की वजह से ही नहीं जाना जाता है. इसका म्यूज़िक भी बहुत पसंद किया गया था.

Advertisement
Gadar 2
'गदर' फिल्म 09 जून को रिलीज़ हो रही है जबकि 'गदर 2', 11 अगस्त को थिएटर्स में उतरेगी.
pic
मेघना
31 मई 2023 (अपडेटेड: 31 मई 2023, 07:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' की रिलीज़ से पहले मेकर्स इसका माहौल सेट करने में जुटे हैं. दूसरे पार्ट से पहले 'गदर' के पहले पार्ट को थिएटर्स में उतारा जा रहा है. 'गदर' 09 जून को सिनेमाघरों में री-रिलीज़ होगी. खबर आ रही है कि मेकर्स चार बड़े शहरों में 'गदर' की री-रिलीज़ के प्रीमियर को होस्ट करेंगे. इन चारों प्रीमियर में 'गदर' की पूरी टीम मौजूद होगी.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर' की री-रिलीज़ का प्रीमियर चार बड़े शहरों में किया जाएगा. इनमें मुंबई, लखनऊ, इंदौर और जयपुर का नाम शामिल है. 2001 के बाद ये फिल्म वापस बिग स्क्रीन पर आ रही है. इसकी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए 'गदर' की पूरी टीम बड़े लेवल पर प्रीमियर अरेंज कर रही है. जहां सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ डायरेक्टर अनिल शर्मा और टीम मौजूद होगी. एक्टर उत्कर्ष शर्मा, जो 'गदर' में अमीषा और सनी के बेटे बने हैं, वो भी वहां मौजूद होंगे.

सूत्रो के हवाले से पिंकविला ने बताया,

Embed

री-रिलीज़ करने का एक मकसद ये भी है कि इस समय की जेन-ज़ी ऑडिएंस को 'गदर' का थिएट्रिकल एक्सपीरिएंस दिया जा सके. फिल्म के कालजयी डायलॉग्स, पॉपुलर गाने और सनी देओल का एक्शन सीन एंजॉय करवाया जा सके. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि इन प्रीमियर्स में मेकर्स तगड़े पैसे खर्च कर रहे हैं.

Embed

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 31 मई को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें बताया कि मूवी का पैचवर्क पूरा हो चुका है. वीडियो में अनिल शर्मा और पूरा क्रू 'गदर' के ही गाने 'इक मोड़ आया' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. 'गदर' को सिर्फ उसके एक्शन और डायलॉग्स की वजह से ही नहीं जाना जाता है. इसका म्यूज़िक भी बहुत पसंद किया गया था. 'मैं निकला गड्डी लेके', 'मुसाफिर जाने वाले' और 'उड़ जा काले कावां' सबसे ज़्यादा पसंद किए थे. फिल्म के हिट होने में म्यूजिक की भी अहम भूमिका थी.

Embed

खैर, देखना होगा कि 'गदर' ऑडिएंस को थिएटर्स तक खींच पाती है या नहीं. इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. दोनों के क्लैश में ऑडिएंस का प्यार किसे मिलेगा ये तो वक्त बताएगा. 

वीडियो: सनी देओल की गदर 2 में मेकर्स पुरानी फिल्म के म्यूजिक को भुनाना चाह रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()