The Lallantop
Advertisement

सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी 'जाट'!

Jaat में Sunny Deol 6 विलन्स से भिड़ते दिखेंगे. ये 1 सीन होगा पूरी फिल्म का हाईलाइट.

Advertisement
sunny deol, Jaat Movie
सनी देओल की फिल्म 'जाट' इसी साल रिलीज़ होगी. इसका क्लैश प्रभास की 'द राजा साब' से हो सकता है.
pic
मेघना
19 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 01:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sunny Deol की अगली फिल्म Jaat है. जिसमें उन्होंने पहली बार तेलुगु डायरेक्टर Gopichand Malineni के साथ काम किया है. गोपीचंद की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि 'जाट', सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है. जिसमें सनी को वन मैन आर्मी टाइप वाले रोल में दिखाया जाएगा. इसके लिए गोपीचंद ने चार-चार स्टंट डायरेक्टर्स हायर किए हैं.

मिड डे की रिपोर्ट  के मुताबिक 'जाट' के लिए मेकर्स ने चार स्टंट डायरेक्टर्स Anal Arasu, Ram-Lakshman, Naga Venkat Naga और Peter Hein को हायर किया है. पीटर वही हैं जिन्होंने हाल ही में प्रभास वाली 'कल्कि 2898 AD' के एक्शन को लीड किया था. सोर्स ने मिड डे से बात करते हुए बताया,

Image embed

सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

Image embed

'जाट' में सैयामी खेर और रेजीना कैसेंड्रा भी हैं. दोनों ने ही अपने-अपने हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है. बस कुछ पैच वर्क्स होने बचे हैं. अगले हफ्ते सनी देओल भी फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चालू करेंगे. सोर्स ने आगे ये भी बताया कि 'जाट' की शूटिंग पूरी तरह से खत्म होने में बस कुछ ही दिन का समय लगेगा. इसके मेजर एक्शन सीन्स की शूटिंग पूरी कर ली गई है.

छह विलन्स से लड़ेंगे सनी

सोर्स ने बताया कि 'जाट' में सनी देओल का किरदार एक ईमानदार आदमी का होगा जो भ्रष्ट लोगों के खिलाफ आवाज़ उठाता है. सनी के किरदार को और हाईलाइट करने के लिए मेकर्स ने फिल्म में छह विलन्स को रखा है. सोर्स ने कहा,

Image embed

ये एक्शन और मार-धाड़ वाली फिल्मों का फैशन सा चल पड़ा है. मार्केट में ज़्यादातर ऐसी ही फिल्में उतारी जा रही हैं जिसमें तगड़ा एक्शन सीन हो, सीटीमार स्टंट हों और भर-भर कर खून-खराबा. सनी देओल भी इसी बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं. देखना होगा पिक्चर जनता को कितना लुभाती है. 'जाट' पैन इंडिया फिल्म है जिसे हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ा और तमिल भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा.

वीडियो: गदर का हैंडपंप सीन कैसे बना? फिल्म की कहानी सुन गोविंद, सनी देओल क्यों घबराए? अनिल शर्मा ने सब बताया

Advertisement

Advertisement

()