The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny Deol gets emotional and cries at IFFI 2023 during interview with Rahul Rawail, Rajkmar Santoshi and Anil Sharma

किस बारे में बात करते हुए IFFI 2023 के स्टेज पर भावुक होकर रो पड़े सनी देओल?

Sunny Deol के इमोशनल होने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. जानिए क्या था मामला और पूरी बातचीत.

Advertisement
pic
22 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 10:22 PM IST)
iffi 2023, sunny deol, crying,
IFFI 2023 के मंच पर इमोशनल सनी देओल.
Quick AI Highlights
Click here to view more

गोवा में International Film Festival of India (IFFI 2023) चल रहा है. ये फिल्म फेस्टिवल 20 नवंबर को शुरू हुआ और 28 नवंबर को खत्म होगा. यहां दुनियाभर की फिल्में दिखाई जाती हैं. तमाम फिल्मी हस्तियां यहां शिरकत करती हैं. बेसिकली यहां सिनेमा नाम की विधा का जश्न मनाया जाता है. इसी फेस्ट से Sunny Deol का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सनी भावुक होकर रोते नज़र आ रहे हैं.

ये वायरल क्लिप 21 नवंबर की शाम को IFFI में हुए एक सेशन का है. इस सेशन का नाम था कला एकेडमी (Kala Academy). इसमें सनी देओल के साथ उनके तीन डायरेक्टर्स राजकुमार संतोषी, राहुल रवैल और अनिल शर्मा ने हिस्सा लिया. वो लोग सनी के साथ काम करने के अपने अनुभवों पर बात कर रहे थे. उन तीनों लोगों ने बताया कि वो सिर्फ सनी के जानकार नहीं. सनी के पिता धर्मेंद्र से भी उन लोगों की बढ़िया बनती है. वो लोग बता रहे थे कि सनी के परिवार में बड़ों का सम्मान करने की बड़ी अच्छी रवायत है. 

IFFI 2023 में हुआ सनी देओल का पूरा सेशन आप यहां देख सकते हैं-

जब सनी से पूछा गया कि उनका इन डायरेक्टर्स के साथ कैसा एक्सपीरियंस रहा, तो सनी बोले कि वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं. इतना कहने के साथ वो इमोशनल होकर रो पड़े. शायद 'गदर 2' की सफलता अब जाकर उनके भीतर घुली है, जिसने उन्हें हंबल कर दिया है. सनी देओल ने पिछले 22 सालों से कोई हिट फिल्म नहीं दी थी. 'गदर 2' के तौर पर उन्हें फाइनली सफलता मिली. पहले संभवत: वो इस इमोशन को प्रोसेस नहीं कर पाए. इसीलिए आपने उनके कुछ वीडियोज़ आए, जिनमें वो बड़े अजीबोगरीब तरीके से रिएक्ट करते नज़र आए. एक वीडियो में उन्होंने अपने होंठ पर उंगली रख ली. फैन पर चिल्ला दिए. एक इंटरव्यू में अपना IQ आइंस्टाइन से ज़्यादा बता दिया. अब से पहले सनी देओल को किसी ने इस तरह की चीज़ें करते नहीं देखा था. इसलिए उसे ऐसा लिया गया कि 'गदर 2' की सफलता उनके सिर चढ़ गई है.

समय के साथ संभवत: अब वो सारी भावनाएं सिंक इन (sink in) हुई हैं. इसलिए सनी कई मौकों पर इमोशनल होते देखे जा रहे हैं. 'कॉफी विद करण' में भी वो काफी शांत और भावुक ही दिखे.  इसलिए जब उनसे डायरेक्टर्स के साथ काम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुद को लकी बताया और रोने लगे. ये उन डायरेक्टर्स के प्रति उनका आभार है. शायद अब उन्हें अपनी सफलता उनके योगदान का भान हुआ है.  

राहुल रवैल ने सनी देओल की पहली फिल्म 'बेताब' डायरेक्ट की थी. उन्होंने अपने करियर में अधिकतर काम सनी के साथ ही किया. राहुल ने सनी देओल को लेकर 'अर्जुन', 'समुंदर', 'डकैत', 'योद्धा', 'अर्जुन पंडित' और 'जो बोले सो निहाल' जैसी फिल्में बनाईं.

राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं. उन्होंने सनी देओल के साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं. आने वाले दिनों में वो सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' नाम की फिल्म बना रहे हैं.

अनिल शर्मा ने सनी देओल को उनके करियर की दो सबसे बड़ी फिल्में दीं. अनिल के करियर का फर्स्ट हाफ धर्मेंद्र के साथ काम करते बीता. सेकंड हाफ में उन्होंने सिर्फ सनी देओल के साथ काम किया. अनिल ने पहले 'गदर- एक प्रेम कथा' बनाई. उसके बाद उन्होंने सनी और देओल परिवार के साथ 'हीरो', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'अपने', 'सिंह साहब द ग्रेट' और 'गदर 2' जैसी फिल्में बनाई.

कहने का मतलब इन्होंने सनी देओल को 'सनी देओल' बनाया. इसलिए उन्हें सनी का करियर और उनके काम पर चर्चा करने के लिए IFFI 2023 में बुलाया गया था. यहीं पर सनी देओल ने एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र की हथेली काफी बड़ी है. बचपन में धर्मेंद्र ने उन्हें एक बार थप्पड़ मार दिया था. मगर उनके चेहरे पर सिर्फ तीन उंगलियों के ही निशान पड़े. ये बात सनी ने हंसी-मज़ाक में कह दी.  

'गदर 2' के बाद सनी देओल के हाथ फिल्मों से भरे हुए हैं. वो 'सूर्या', 'बाप', 'बॉर्डर 2' और 'लाहौर 1947' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं. इसके अलावा वो कई फिल्ममेकर्स के साथ बातचीत भी कर रहे हैं. इनमें से एक फिल्म नितेश तिवारी की 'रामायण' है. इसमें सनी देओल, भगवान हनुमान का किरदार निभा सकते हैं. 

Advertisement

Advertisement

()