The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny deol film gadar 2 box office collection crosses 300 crore in india

'गदर 2' को सात दिनों में ही जनता ने 300 करोड़ कमवा दिए

फिल्म ने सातवें दिन भी इतने पैसे कमाए, जितने कई फ़िल्में पहले दिन भी नहीं कमा पातीं.

Advertisement
pic
18 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2023, 11:04 AM IST)
gadar 2 collection
'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका काट रखा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सनी देओल और अमीषा पटेल की पिक्चर 'गदर 2' है, कि थमने का नाम नहीं ले रही. फ़िल्म पहले दिन से अब तक रोज़ डबल डिजिट में कमा रही है. मूवी ने अपने पहले सप्ताह में ही 300 करोड़ कमा लिए हैं. सातवें दिन फिल्म ने 22 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है.

'गदर 2' को जनता बहुत प्यार दे रही है. भारी संख्या में लोग थिएटर जा रहे हैं. कई जगहों पर 'गदर 2' के टिकट के लिए मारामारी होने की ख़बरें भी आ रही हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म की टिकटें ब्लैक में लोग खरीद रहे हैं. इन्हीं सब का नतीजा है कि फिल्म ने सातवें दिन भी फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक़ फिल्म ने गुरूवार को 22 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया. हालांकि खबर लिखे जाने तक फाइनल आंकड़े नहीं आए हैं. ऐसे में इस नम्बर में थोड़ा ऊंच-नीच हो सकती है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी रही 35 प्रतिशत के आसपास. कहने का मतलब है सातवें दिन भी थिएटर्स में 35 प्रतिशत सीटें भरी हैं. ये अपने आप में किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है. कई फिल्मों को तो पहले दिन भी ऐसी ऑक्यूपेंसी नहीं मिलती. 'गदर 2' ने पहले सात दिनों में कुल 283 करोड़ से ज़्यादा का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 308 करोड़ बताया जा रहा है. दुनियाभर से पिक्चर ने कुल 338 करोड़ के आसपास पैसा इकट्ठा किया है.

पहले सात दिनों में कलेक्शन

डोमेस्टिक नेट कलेक्शन : 283 करोड़ 
डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन : 308 करोड़ 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 338 करोड़

फ़िल्म 'पठान' के बाद साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पठान ने भारत में 540 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे नम्बर पर 'केरला स्टोरीज' थी. इसका कलेक्शन 242 करोड़ के आसपास था. अगर 'गदर 2' को पठान के डोमेस्टिक कलेक्शन को टच करना है, तो इस वीकेंड बम्पर कमाई करनी होगी. सैकनिल्क के मुताबिक फ़िल्म फ्राइडे को 17 करोड़ कमा सकती है. यानी ग्रॉस के साथ फ़िल्म का नेट कलेक्शन भी 300 करोड़ पार कर जाएगा. यदि फ़िल्म शनिवार और रविवार को 30 से 40 करोड़ का आंकड़ा छूती है, तो ही 'पठान' के डोमेस्टिक कलेक्शन तक पहुंचने की उम्मीद कर सकती है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो दूर की कौड़ी है. हालांकि 'गदर 2' जैसा कमा रही है, इसकी वैल्यू 'पठान' से कहीं ज़्यादा है. एक तो पठान का बजट बहुत ज़्यादा था. दूसरे इसको 'गदर 2' से लगभग दो गुनी स्क्रीन्स मिली थीं. ऐसे में सनी देओल की फ़िल्म शाहरुख की पिक्चर से काफी आगे है.

खैर, इस सप्ताह कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में 'गदर 2' के लिए इस वीकेंड भी खुला मैदान है. देखते हैं बॉक्स ऑफिस का ऊंट किस करवट बैठता है.

वीडियो: अक्षय कुमार ने OMG 2 में गदर 2 का मज़ेदार रेफ्रेंस भी शेयर किया

Advertisement

Advertisement

()