The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny Deol deserves 50 crores fees says Gadar 2 director Anil Sharma

"सनी देओल 50 करोड़ रुपए की फीस डिज़र्व करते हैं, यही बोलकर मैंने 'गदर 2' साइन करवाई"

Gadar 2 के डायरेक्टर Anil Sharma ने बताया कि Sunny Deol हमेशा से सुपरस्टार रहे हैं. अब अनिल, सनी देओल के साथ Gadar 3 बनाने जा रहे हैं.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 03:53 PM IST)
Anil Sharma, gadar 2, sunny deol
अनिल शर्मा अब सनी देओल के साथ 'गदर 3' बनाने पर काम कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को रिलीज़ हुए एक साल हो गए हैं. ये उनकी कमबैक फिल्म रही है. इसने बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को Anil Sharma ने डायरेक्ट किया था. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने ‘गदर 2’ पर बात की. अनिल ने कहा कि सनी 50 करोड़ रुपये की फीस डिज़र्व करते हैं. अनिल ने कहा कि यही बात बोलकर उन्होंने सनी से ‘गदर 2’ साइन करवाई थी. उन्होंने ये भी कहा कि किसी को भरोसा नहीं था कि  'गदर 2' इतनी सफल फिल्म साबित होगी. फिलहाल अनिल अपनी नई फिल्म Vanwaas: A Journey Of Life पर काम कर रहे हैं. इसकी शूटिंग खत्म हो गई है. इस फिल्म में Nana Patekar  और Utkarsh Sharma अहम रोल्स में हैं.

बॉलीवुड हंगामा से अनिल ने अपनी नई फिल्म के बारे में बात की. इसमें उन्होंने बताया, 

"फिल्म का टाइटल ‘वनवास: अ जर्नी ऑफ लाइफ’ है. रामायण में पिता ने बेटे को वनवास भेजा था. अब ठीक इसका उल्टा हो रहा है. हर घर में वनवास हो रहा है. ये एक इमोशनल ड्रामा है. मैंने पहले ‘श्रद्धाजंलि’(1981), ‘बंधन- कच्चे धागों का’ (1983) और ‘अपने’ (2007) जैसी फिल्में बनाई हैं. ये फिल्म भी उसी ज़ोन की है. ये आज के समय की सबसे ज़्यादा प्रासंगिक कहानी है. जिसमें दिखाया जाएगा कि बुज़ुर्ग लोगों के साथ समाज में क्या हो रहा है. इसमें नाना पाटेकर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है. उत्कर्ष और नाना के बीच के सीन्स कमाल के हैं."

इसी बातचीत में अनिल से सनी देओल के कमबैक में उनके योगदान के बारे में पूछा गया. जवाब में उन्होंने कहा, 

"जब मैंने ‘गदर 2’ के बारे में सनी सर को बताया, ‘मैंने उनसे कहा कि आपको ये फिल्म करनी चाहिए. क्योंकि आप एक फिल्म के 50 करोड़ रुपये की फीस डिज़र्व करते हैं. और ‘गदर 2’ आपको ये हासिल करवाने में मदद करेगी'. फिल्म की डिमांड इतनी थी कि सुबह के 3 बजे के शो हो रहे थे. मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब मैं सुबह 7:30 बजे सोकर उठा तब मेरी पत्नी ने इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने सिनेमाघरों के वीडियोज़ भी दिखाए. उसकी आंखों में आंसू थे. ये हम दोनों के लिए ही भावुक पल था. सनी सर इसके हकदार थे. क्योंकि वो हमेशा से सुपरस्टार रहे हैं. लेकिन लोग स्टारडम को बॉक्स ऑफिस के नंबर से जज करते हैं. इसमें उनकी गलती भी नहीं है. इंडस्ट्री में मेरे अलावा किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था कि 'गदर 2' को ऐसी एतिहासिक सफलता मिलेगी."

'गदर 2' ने वर्ल्डवाइड करीब 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म ने सनी देओल के करियर को एक नया जीनवदान दिया है. 'गदर 2' के बाद सनी को कई फिल्में शुरू हुईं. इसमें 'लाहौर 1947', 'रामायण' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्में शामिल हैं. ‘गदर 2’ में सनी देओल के साथ अमीषा पटेला, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर जैसे एक्टर्स ने काम किया था.

वहीं, अनिल शर्मा फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘वनवास: अ जर्नी ऑफ लाइफ’ पर काम कर रहे हैं. जो इसी साल रिलीज़ होगी. साथ ही वो 'गदर 3' पर भी काम कर रहे हैं.

वीडियो: अमीषा पटेल ने बताया, "मैंने और सनी देओल ने मिलकर 'गदर 2' डायरेक्ट की"

Advertisement

Advertisement

()