The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny deol and rajveer deol reacts on Bobby deol as villain in animal starring ranbir kapoor

'एनिमल' में बॉबी को देखने के बाद कोई हीरो विलेन के सामने नहीं आएगा : सनी देओल

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने भी बॉबी के 'एनिमल' लुक पर बात की.

Advertisement
pic
1 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:43 AM IST)
sunny deol on bobby deol in animal staaring ranbir kapoor
पहले 'एनिमल' और 'गदर 2' का क्लैश होने वाला था
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sunny Deol की पिक्चर Gadar 2 बहुत बड़ी हिट साबित हुई है. उस दौरान हम उनका इंटरव्यू नहीं कर पाए. लेकिन अब उनके बेटे राजवीर देओल की फिल्म आ रही है 'दोनों'. इस मौके का हमने फायदा उठाया. उनसे बातचीत कर ली. इसमें उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' पर भी बात की. खासकर इसमें बॉबी देओल को देखकर उनका क्या रिएक्शन रहा, ये भी उन्होंने हमसे साझा किया.

हाल ही में 'एनिमल' का टीजर आया है. फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है. सनी देओल और राजवीर ने 'एनिमल' में बॉबी के किरदार और उनके लुक पर बात की. चूंकि बॉबी देओल ने जब से अपनी दूसरी पारी शुरू की है. उन्होंने काफी अलग तरह का काम किया है. खासकर कई सारे नेगेटिव किरदार उन्होंने चुने हैं. इसमें 'आश्रम' के गुरु जी वाला कैरेक्टर प्रमुख है. 'एनिमल' में भी वो एक नकारात्मक भूमिका में हैं. ये सिर्फ नेगेटिव कैरेक्टर नहीं है, बल्कि वो रणबीर कपूर के अपोजिट इस फिल्म के मेन विलेन भी हैं. खैर जब राजवीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'एनिमल' का टीजर देखा? उन्होंने हां में जवाब दिया. फिर उनसे सवाल हुआ कि आपको उनका लुक कैसा लगा? इस पर उन्होंने एक शब्द में उत्तर दिया:

डेडली

हम सनी से इसका उत्तर पूछने ही वाले थे, उन्होंने खुद से ही बात काटते हुए जवाब दे दिया. चूंकि बॉबी फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं. इसलिए सनी ने जवाब दिया,

मुझको लगता है, इसके बाद कोई हीरो विलेन के सामने नहीं आएगा.

सनी का कहना था कि बॉबी इतने खतरनाक विलेन बने हैं कि इसके बाद हीरो उनके सामने आने से डरेंगे. 

ये भी पढ़ें : ‘एनिमल’ का टीज़र आया लोग बोले, ‘सालार’, ‘डंकी’ भूल जाओ

बहरहाल, सनी के बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' आ रही है. इसमें राजवीर के साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा भी डेब्यू कर रही हैं. सूरज बडजात्या के बेटे अवनीश ने इसे डायरेक्ट किया है. ये उनकी भी पहली फिल्म है. इस फिल्म के सिलसिले में सनी देओल, सूरज बड़जात्या समेत तीनों डेब्यूटेंट लल्लटॉप आए. सनी ने अपनी फिल्म 'गदर 2' पर बात की. अपने पिता धर्मेन्द्र और अपनी कुछ फेवरेट पुरानी फिल्मों पर भी बात रखी. सूरज बडजात्या ने राजश्री प्रोडक्शन के बदलते स्वरूप और सलमान खान के साथ आने वाली नई फिल्म 'प्रेम की शादी' पर भी कुछ हिंट दिया. इस इंटरव्यू को आप बहुत जल्द लल्लनटॉप पर देख सकेंगे. तब तक आप कमेंट में बताइए, 'एनिमल' में बॉबी देओल का लुक आपको कैसा लगा?

वीडियो: रणवीर कपूर की सबसे हिंसक फिल्म एनिमल, फैन्स को बड़ा गिफ्ट देने वाली है

Advertisement

Advertisement

()