The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • sunny deol ameesha patel's gadar 2 gets 10 cuts and ua certification

OMG 2 के बाद अब 'गदर 2' पर भी सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, ये 10 कट्स लगाए हैं

सेंसर बोर्ड ने 'गदर 2' में जो 10 कट्स लगाए हैं, उनमें रक्षामंत्री का नाम बदलने से लेकर 'तिरंगा' शब्द हटाने तक तमाम बदलाव हैं.

Advertisement
pic
2 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2023, 12:53 PM IST)
Gadar 2
सनी देओल की 'गदर 2' से सभी आपत्तीजनक शब्द हटाने को कहा गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इस महीने की दो बड़ी फिल्में 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. पहली है अक्षय कुमार की OMG 2. जिसमें अक्षय को भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त या उनका सबसे बड़ा दूत दिखाया जाएगा. दूसरी फिल्म है सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2'. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी के पहले पार्ट से लोगों की यादें जुड़ी हैं. नॉस्टैलजिया फीलिंग लेकर आने वाली इस फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है और इसमें 10 कट्स लगाए हैं.

बीते दिनों अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर खूब हो-हल्ला कटा था. अक्षय की इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने काफी सारे बदलाव करवाए और इसे A सर्टिफिकेट दिया. ये पिछले 19 सालों में A सर्टिफिकेट पाने वाली अक्षय की पहली फिल्म बन गई है. अब OMG 2 के बाद 'गदर 2' पर भी सेंसरबोर्ड ने कैंची चलाई है. सिलसिलेवार तरीके से आपको बताते हैं कि किन-किन चीज़ों को फिल्म से हटाया गया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक द सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'गदर 2' को  U/A सर्टिफिकेट दिया है. कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं:

# एक सीन में दंगाई हर-हर महादेव बोल रहे हैं. इस सीन को हटा दिया गया है.

# शिव तांडव को 'अखंड है... वो संग है' गाने से रिप्लेस किया गया है.

# 'बास्टर्ड' गाली को 'इडियट' शब्द से रिप्लेस किया गया है.

# रक्षामंत्री के नाम में बदलाव किया गया है.

#'तिरंगे' शब्द को फिल्म से हटाया गया.

#'तिरंगे' की जगह 'झंडे' शब्द को रखा गया.

# 'हर झंडे को...' डायलॉग को भी मॉडिफाई करवाया है.

# ठुमरी, 'बता दे सखी' को 'बता दे पिया कहां बिताई शाम' से रिप्लेस किया गया है.

# एक डायलॉग, 'दोनों एक ही तो हैं. बाबा नानक ने भी यही कहा है' को 'एक नूर से सब जग उपजे, बाबा नायक ने भी यही कहा है' से रिप्लेस किया गया.

# इसके अलावा सीबीएफसी ने ऑफेंसिव शब्दों को रिप्लेस करने की बात कही है.

फिल्म कम्पैनियन के मुताबिक मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के बताए सारे सुझावों को मान लिया है. सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से 1971 के इंडिया-पाकिस्तान वॉर के डॉक्यूमेंट्री एविडेंस मांगे हैं. जिनसे मेकर्स ने रेफरेंस लिया है. साथ ही मेकर्स ने फिल्म में इस्तेमाल किए हुए श्लोक और मंत्र के ट्रांसलेशन भी सबमिट किए हैं.

इसके बाद 'गदर 2' को सीबीएफसी ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. अब फिल्म की लंबाई 170 मिनट की हो गई है. पिक्चर 2 घंटे 50 मिनट लंबी होगी. खैर, फिल्म का इतना बज़ है कि इसके पहले दिन की तगड़ी एडवांस बुकिंग हो चुकी है. सैकनिल्क के मुताबिक 'गदर 2' की अब तक 14 हज़ार से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. जिससे फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 35 लाख का हो चुका है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'जवान' के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय ने कितनी फील ले ली?

Advertisement

Advertisement

()