The Lallantop
Advertisement

इसलिए रहने लगे थे अलग...गोविंदा से तलाक की खबरों बीच सुनीता का बयान

Sunita Ahuja ने Govinda से तलाक की खबरों पर कहा, कोई माई का लाल हो...तो सामने आए.

Advertisement
Govinda, Sunkita Ahuja
गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबरें लंबे समय से चल रही हैं.
pic
मेघना
1 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 11:06 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि Govinda और उनकी वाइफ Sunita Ahuja का तलाक होने वाला है. सुनीता के एक वीडियो इंटरव्यू और पॉडकास्ट में दिए गए कुछ बयानों के बाद कहा जाने लगा कि दोनों की 37 साल पुरानी शादी टूटने वाली है. ये भी कहा गया कि गोविंदा और सुनीता कई सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं. अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सुनीता, गोविंदा से अलग रहने की खबरों पर बातें कर रही हैं.

ये वीडियो कब का है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है. इसमें सुनीता कह रही हैं कि कोई भी माई का लाल उनको और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता. सुनीता वीडियो में कहती हैं,

Embed

सुनीता इसी वीडियो में अपने और गोविंदा के अलग होने पर भी बातें कर रही हैं. कहती हैं-

Embed

Embed

बीते दिनों हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि वो और उनके दोनों बच्चे अलग घर में रहते हैं. उन्होंने कहा था,

Embed

पिछले दिनों इन खबरों पर गोविंदा के वकील की तरफ से बयान आया था. उन्होंने बताया था कि छह महीने पहले गोविंदा और सुनीता ने डाइवोर्स फाइल तो किया था मगर अब उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है.गोविंदा के वकील Lalit Bindal से बात की गई तो उन्होंने इंडिया टुडे की Sana Farzeen को बताया कि छह महीने पहले किसी मिस-अंडरस्टैंडिंग की वजह से गोविंदा और सुनीता ने तलाक फाइल किया था. मगर अब उनके बीच सबकुछ ठीक है. ललित ने बताया,

Embed

ख़ैर, गोविंदा की तरफ से अभी इन खबरों को लेकर कोई बयान नहीं आया है. उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा था कि वो फिलहाल अपने कमबैक की तैयारी कर रहे हैं.

वीडियो: गोविंदा-सुनीता के डिवोर्स पर वकील ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()