The Lallantop
Advertisement

सुनील शेट्टी ने बताया, शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना' क्यों की थी?

सुनील शेट्टी का कहना है कि मैं हूं ना में राघवन देशभक्त था और जो देशभक्त है वो विलन हो ही नहीं सकता

Advertisement
suneil shetty as Raghwan, Suneil shetty
सुनील शेट्टी का कहना है कि मैं हूं ना में उनका किरदार राघवन विलन नहीं था.
pic
अंकिता जोशी
25 मई 2025 (पब्लिश्ड: 04:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pahalgam Attack के बाद फिल्म Main Hoon Na से Suneil Shetty का डायलॉग वायरल हुआ. फिल्म में सुनील शेट्टी ने राघवन नाम का नेगेटिव किरदार निभाया था. पाकिस्तान के लिए राघवन जो कहता है, वो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया गया. मगर सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्हें राघवन ग़लत नहीं लगा. उनके लिए वो विलन था ही नहीं. बल्कि उन्होंने राघवन को हीरो मान कर ही Shahrukh Khan के साथ ये फिल्म साइन की थी. हाल ही में जब सुनील शेट्टी The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In The Newsroom में आए, तो उन्होंने अपने इस कैरेक्टर और इसके डायलॉग के वायरल होने पर बात की. सुनील ने कहा -

Image embed

Image embed

नेगेटिव किरदारों की बात निकली तो ‘धड़कन’ के देव का जिक्र भी हुआ. सुनील शेट्टी ने इसे भी नेगेटिव कहने से इनकार किया. वो बोले -

Image embed

साल 2004 में आई फिल्म ‘मैं हूं ना’ में सुनील शेट्टी ने ऐसे इंडियन आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया था जिसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया. वजह ये कि कुछ पाकिस्तानी जो LOC क्रॉस कर गए थे, उन्हें जासूस मान राघवन ने सभी को मार डाला. बाद में इंडियन आर्मी के एक ऑपरेशन प्रोजेक्ट मिलाप में अड़चने डालने के लिए राघवन ने अपनी अलग आर्मी बनाई. उसका एजेंडा पर्सनल था. कश्मीर पर हुए हमले में उसका बेटा मारा गया था. और पाकिस्तानी आर्मी ने बेटे का शव नहीं सौंपा. ये फिल्म फरहा खान के डायरेक्शन में बनी थी. इसमें ज़ाएद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन और बोमन ईरानी भी थे.  

वीडियो: सुनील शेट्टी ने बताया जब बॉलीवुड फिल्मों में Underworld वालों की दखल हुआ करती थी

Advertisement

Advertisement

()