The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Suniel Shetty speaks about his son in law and Indian Cricketer KL Rahul bad form

KL राहुल के खराब फॉर्म पर सुनील शेट्टी बोले - 'वो देश के लिए खेलते हैं, गली क्रिकेट नहीं!'

सुनील शेट्टी ने बताया कि वो के.एल. राहुल से असफलता और बुरे फॉर्म के बारे में बात नहीं करते. वो चाहते हैं कि उनका ध्यान उस तरफ नही जाए.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 05:41 PM IST)
kl rahul, suniel shetty,
एक मौके पर सुनील शेट्टी. दूसरी तरफ एक IPL मैच में आउट होने के बाद पैविलियन लौटते निराश राहुल.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Suniel Shetty की बिटिया Athiya Shetty ने क्रिकेटर KL Rahul से शादी की है. राहुल का फॉर्म पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स चलते रहते हैं. उन मीम्स में अमूमन सुनील और अथिया शेट्टी को भी घसीट लिया जाता है. मगर अपने एक इंटरव्यू में सुनील ने KL राहुल के खराब फॉर्म पर पहली बार बात की है. उन्होंने कहा कि राहुल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. वो गली क्रिकेट नहीं खेलते हैं. सुनील उन्हें थोड़ी सिखाएंगे कि क्रिकेट कैसे खेलते हैं.

सुनील शेट्टी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए हालिया इंटरव्यू में के.एल. राहुल के खराब फॉर्म पर बात की. सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या राहुल से कभी उनकी इस बारे में बात हुई. इस पर सुनील ने कहा-

''हम असफलता डिस्कस नहीं करते. क्योंकि हमें पता है कि हमारे बच्चे फाइटर हैं. हम ऐसे समय में उन्हें थोड़ा ज़्यादा प्यार करते हैं. हम उस वक्त दुनियाभर की दूसरी चीज़ों के बारे में बात करते हैं. ताकि उनका ध्यान उन चीज़ों से हटा रहे.''

अपनी बाचतीत में सुनील शेट्टी जोड़ते हैं-

''मैं के.एल. राहुल को क्रिकेट खेलना नहीं सिखा सकता. वो देश के लिए खेलते हैं, गली क्रिकेट नहीं. जहां कोई भी आकर कमेंट कर दे और कहे कि 'ऐसे खेलो, वैसे खेलो'. अगर मैं उनको ये सब कहता भी तो वो गली क्रिकेट के लिए कहता.''

suniel shetty, kl rahul, athiya shetty,
पत्नी माना और बिटिया अथिया के साथ के.एल. राहुल को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे सुनील शेट्टी. उनकी इस फोटो पर खूब मीम बनते हैं.

सुनील ने कहा कि राहुल अभी मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं. मगर वो वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. वो कहते हैं-

''और बात क्या करेगा, बल्ला ही बात करेगा. बाकी तो कुछ करके फायदा ही नहीं है. ये कोई फिल्म नहीं है, जहां आप टीम के तौर पर बाहर जाते हो. यहां उन्हें अकेले जाकर बॉल को फेस करना पड़ता है. और वो अभी भी ऐसा करते हैं और आगे भी करेंगे.''

सुनील शेट्टी आखिरी बार अमेज़न मिनी टीवी के शो 'हंटर' में दिखाई दिए थे. आने वाले दिनों में सुनील, अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' में काम करने जा रहे हैं. फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होनी है.  

वीडियो: 'हेरा फेरी 3' के लिए अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ प्रोमो शूट पर भी परेश रावल ने बात की

Advertisement

Advertisement

()