'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के निकलने पर बोले सुनील शेट्टी, बाबू भैया के बिना फिल्म नामुमकिन है
सुनील शेट्टी ने परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर बात की. कहा, उन्हें खुद नहीं मालूम कि अचानक ऐसा क्या हो गया.

Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 छोड़ दी है. इस ख़बर ने लाखों दर्शकों को जो बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे थे, उन्हें बड़ा झटका दिया. मगर फैंस से भी बड़ा शॉक परेश के को-एक्टर्स को लगा. उन्हें भी पता नहीं है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रोमो शूट हो जाने के बाद परेश ने एग्जिट ले ली. Suneil Shetty भी परेश के इस फैसले पर हैरान हैं. हाल ही में जब वो The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In the Newsroom में आए तो उन्होंने बताया कि इस ख़बर ने उन्हें भी ताज्जुब में डाल दिया. उन्होंने कहा कि एक परसेंट चांस है कि श्याम और राजू के बिना ये फिल्म चल जाए, मगर बाबू भैया के बिना तो इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. इन दिनों Kesari Veer के प्रमोशन में लगे हुए सुनील शेट्टी से पूछा गया कि 'हेरा फेरी 3' का क्या अपडेट है ? सुनील ने कहा -
किसी और एक्टर के साथ बाबू भैया के किरदार की कल्पना भी नहीं की जा सकती. इस पर सुनील शेट्टी ने कहा -
सुनील से पूछा गया कि जब आप ये फिल्म कर रहे थे, तब आपको लग रहा था कि ये फिल्म चलेगी ?
हार्डकोर एक्शन से कॉमेडी की तरफ़ कैसे आए ? सुनील ने कहा -
प्रियदर्शन ने परेश रावल को ‘हेरा फेरी’ की कहानी 1996 में सुनाई थी. 1998 में शूटिंग शुरू हुई और 2000 में फिल्म रिलीज़ हुई. सुपरहिट रही. छह साल बाद 2006 में ‘हेरा फेरी 2’ आई. इस बार डायरेक्टर नीरज वोरा थे. ये प्रीक्वल जितनी सफल नहीं हो सकी. ‘हेरा फेरी 3’ के लिए ओरिजनल कास्ट एक बार फिर साथ आई. इस बार प्रियदर्शन ने बतौर डायरेक्टर वापसी की. मगर परेश के एग्जिट ने फैंस को निराश कर दिया. कई लोग इसे मार्केटिंग गिमिक भी बता रहे हैं. असलियत क्या है, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मगर सुनील शेट्टी सहित पूरी स्टार कास्ट परेश के इस फैसले से निराश है.
वीडियो: परेश रावल ने हेरा फेरी 3 क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ा, मगर असली कारण अब पता चला

.webp?width=60)

